News Info

Go back
नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं? इस तरह मिलेगा भरपूर फायदा

8 April, 2024, 08:51 AM

नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए क्या नहीं? इस तरह मिलेगा भरपूर फायदा

What To Eat In Navratri Fast 2024: व्रत में अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे भरपूर फायदा नहीं मिल पाता है। इसके लिए आपका ये जानना जरूरी है कि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?
व्रत रखना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर सही तरीके से उपवास किया जाए तो इससे शरीर को डिटॉक्स करने और कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। नवरात्रि में 9 दिन का उपवास शरीर को क्लीन बनाने का भी एक तरीका है। हां व्रत का भरपूर फायदा लेने के लिए आपको सही डाइट लेना जरूरी है। व्रत में ऐसी चीजें खाएं जिससे शरीर स्वस्थ रहे और शरीर को एनर्जी मिल सके। ज्यादातर लोग 9 दिन के व्रत में ऐसी चीजें खाते हैं जिससे फायदे की जगह शरीर को नुकसान होने लगता है। व्रत में गैस, एसिडिटी और वजन बढ़ने लगता है। आइये जानते हैं व्रत का भरपूर फायदा लेने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

वरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
तला भुना- कुछ लोग व्रत में 9 दिन तक कुट्टू के आटे की पूरी, पकौड़े या फिर परांठे खाते हैं, जो व्रत के लिहाज से ठीक नहीं है। ज्यादा ऑयली भोजन को पचाने में मुश्किल होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। इस तरह के खाने से वजन कम होने की बजाय बढ़ जाता है। इसलिए ऑयली चीजों से बचें।

ज्यादा चीनी और नमक- व्रत में लोग ज्यादा चीनी और नमक का सेवन करने लगते हैं। जो लोग मीठे व्रत रखते हैं वो शुगर की मात्रा खाने में बढ़ा देते हैं। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर और मोटापा की समस्या बढ़ सकती है। वहीं ज्यादा नमक खाना भी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।

बाहर का खाना और ज्यादा चाय-कॉफी- व्रत के लिए मार्केट में फलाहारी नमकीन, चिप्स और कई तरह के फूड आइटम्स भी मिलते हैं। इन्हें व्रत में खाने से बचना चाहिए। बाहर का खाना खाने से सेहत और पेट खराब हो सकता है। कुछ लोग व्रत में ज्यादा चाय कॉफी का सेवन करते हैं जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
 
व्रत में क्या खाना चाहिए?

फल और सब्जियां- व्रत में ज्यादा से ज्यादा फलों को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। व्रत में सीजनल फ्रूट जैसे सेब, केला, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी और टमाटर खा सकते हैं।

खूब पानी पिएं- गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारी पानी पिएं। आप नींबू पानी, नारियल पानी या फ्रेश जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा गंदगी को साफ किया जा सकता है। बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

ड्राई फ्रूट्स खाएं- व्रत में शरीर को ताकत देने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है और भरपूर फाइबर भी मिलता है। नट्स खाने से हार्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर और मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है।






Source:

https://www.indiatv.in/health/what-to-eat-or-what-not-to-eat-in-navratri-fast-vrat-me-khane-ki-full-list-2024-04-08-1036884
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help