News Info

Go back
गर्मी के अलावा शरीर में इन चीजों की कमी के कारण भी सूखता है मुंह, जानिए कारण...

8 April, 2024, 08:43 AM

गर्मी के अलावा शरीर में इन चीजों की कमी के कारण भी सूखता है मुंह, जानिए कारण...

जब टेंपेरचर बढ़ता है तो मुंह सूखने लगता है. स्किन  ड्राई होने के साथ-साथ बार प्यास लगने की समस्या होती है. लेकिन यह कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं.
Dry Mouth Causes: जब टेंपेरचर बढ़ता है तो मुंह सूखने लगता है. स्किन ड्राई होने के साथ-साथ बार प्यास लगने की समस्या होती है. लेकिन जरूरत से ज्याजा प्यास लगना कई बीमारियों के गंभीर संकेत हो सकते हैं. आज हम उन्ही बीमारियों के लक्षणों के बारे में बात करेंगे. 

मुंह में सलाइवा ग्लैंड लार बनाना कम कर देता है

गर्मी के दिनों में बार-बार प्यास लगने के साथ मुंह सूखने की समस्या मौसम के कारण भी हो सकता है. लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा प्यास और मुंह सूखने लगे तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी हो सकते हैं. मुंह सूखने का एक प्रमुख कारण यह भी हो सकता है कि मुंह में लार की कमी हो रही है. जिसके कारण माउथ ड्राई हो रहा है. ड्राई माउथ की बीमारी को जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है. ऐसा तब होता है जब मुंह में सलाइवा ग्लैंड लार बनाना कम कर देता है. 

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक लार हमारे शरीर में खाना पचाने का काम अच्छे तरीके से करता है. इसके बिना खाना पचा पाना बेहद मुश्किल है. लार हमारे मुंह के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लार ही मुंह के खाना को गीला करके के तोड़ने का काम करती है. यह ओरल हाइजीन है. 

इन बीमारियों के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं 

मूंह सूखने पर बहुत प्यास लगती है. डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज, अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसी बीमारी के कारण भी काफी ज्यादा मुंह सूखते हैं. बार-बार मुंह सूखने का मतलब ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण भी हो सकते हैं. 

कई बार इन बीमारियों के अलावा डायबिटीज, अल्जाइमर, एचआईवी, नर्वस डैमेज के अलावा मौसम बदलने के कारण भी मुंह सूखने लगता है. लेकिन अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ हुई है तो बिना समय गवाएं डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हाइजीन मेंटेन करें और दिन के वक्त खूब पानी पिएं. 






Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/why-does-mouth-feel-dry-and-thirsty-is-a-serious-symptom-2658995
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help