News Info

Go back
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसे रखें अपनी आंखों को सुरक्षित

8 April, 2024, 08:33 AM

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसे रखें अपनी आंखों को सुरक्षित

कल यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका उत्तरी अमेरिका पश्चिमी एशिया और दक्षिण पश्चिमी यूरोप में ये ग्रहण देखने को मिलेगा। नग्न आंख से सूर्य ग्रहण देखना आंखों के लिए नुकसानदायक माना जाता है तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ध्यान रखें ये बातें।
कल यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है।
ग्रहण के दौरान अपनी आंखों का इस तरह रखें ख्याल।
सूर्य ग्रहण के दौरान सिर्फ भोजन करना या सोना ही हानिकारक नहीं माना जाता, बल्कि ग्रहण को नंगी आंखों से देखना भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा होता है। दरअसल ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं कि नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण को देखने पर अंधे हो सकते हैं। देर तक बिना किसी प्रोटेक्शन के देखने से नुकसान पहुंचता है। इसलिए नंगी आंखों से देखने के बजाय ‘एक्‍लिप्‍स ग्‍लास’ से ग्रहण देखने की सलाह दी जाती है।  

रेटिना को पहुंच सकता है नुकसान
सिर्फ ग्रहण के वक्त ही नहीं, नंगी आंखों से कभी भी देर तक सूरज को निहारने की गलती आंखों की खराबी की वजह बन सकती है। जिसे सोलर रेटिनोपैथी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इससे अंधेपन की समस्या नहीं होती। अजीब बात यह है कि ये डैमेजिंग तुरंत पता भी नहीं चलती, क्योंकि किसी तरह का दर्द या कुछ खास इरीटेशन नहीं होता। कुछ दिनों बाद इसका पता चलता है। 

सूर्य ग्रहण देखने के सुरक्षित तरीके 
सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से देखने की कोशिश न करें। 
सूर्य ग्रहण देखने के लिए टेलीस्कोप पर सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करें।
सूर्य ग्रहण को ऑप्टिकल व्यूफाइंडर या कैमरा से देखने की कोशिश न करें। इससे भी आंखों पर वैसे ही असर पड़ता है, जैसा डायरेक्ट देखने से होता है। 
सूर्य ग्रहण को सीधे देखने के बाद अगर आपको आंखों में किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से मिलें। 
हो सकती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं
सूर्य ग्रहण को डायरेक्ट देखने के बाद आंखों से कुछ सेकेंड साफ नहीं दिखाई देगा या फिर अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं। काले धब्बे नजर आ सकते हैं। ऐसा कुछ भी लक्षण देर तक बना रहे, तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें।


Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-tips-to-protect-your-eyes-during-the-solar-eclipse-23691660.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help