News Info

Go back
लू को लेकर एडवायजरी जारी, Heat Wave से बचने के लिए करें ये उपाय

7 April, 2024, 09:05 AM

लू को लेकर एडवायजरी जारी, Heat Wave से बचने के लिए करें ये उपाय

गर्मी ने दस्तक दे दी है और अभी से कड़कड़ाती धूप चुभने लगी है, ऐसे में इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं इससे बचने के उपाय
गर्मी ने दस्तक दे दी है. अभी से ये कड़कड़ती धूप आंखों को चुभने लगी है. गर्मी शुरू होने के साथ ही देश के कई इलाकों में लू का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो हीटवेव तब माना जाता है जब किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच जाता है. ऐसे में ये मौसम आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करता है. आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में लू की स्थिति को लेकर सतर्क रहने को कहा है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे वैसे हमें अपने स्वास्थ्य का अधिक रहना चाहिए. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप कड़ाके की धूप से बचे रहेंगे.

अत्यधिक गर्मी से कैसे बचाव करें?

हीटवेव जिसे हिंदी में कहा जाता है. इसकी परेशानी तब होती है जब तापमान लगातार कई दिनों तक सामान्य से अधिक रहता है. ह्यूमिडिटी यानी उमस के कारण आपको ज्यादा गर्मी लग सकती है.

ठंडा रखें: इस मौयम में टाइट या फिट कपड़े पहनने से बचें. इसके बजाय वेंटिलेशन वाले कपड़े जैसे सूती, ढीले कपड़े चुनें. बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे दिन पंखे या कूलर का प्रयोग करना चाहिए. हमें त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए त्वचा को गीला रखना चाहिए या गीला कपड़ा बांधना चाहिए.

हाइड्रेटेड रहें: पूरे दिन हमें खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीते रहना चाहिए. अत्यधिक गर्मी में बाहर काम करते समय या वर्कआउट और शारीरिक गतिविधि के दौरान, हमें प्यास लगने से पहले पानी पीते रहना चाहिए.

पहले से योजना बनाएं: हम बाहर जाने से पहले योजना बनानी चाहिए. हमें धूप के अनुसार घर से बाहर जाना चाहिए. हमें दिन के सबसे गर्म हिस्से के दौरान घर के अंदर रहने और ठंडा होने पर बाहर जाना चाहिए.

तैयार रहें: हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कितनी गर्मी और उमस होने वाली है. अगर कोई बीमार पड़ जाए तो हमें घर पर एक आपातकालीन किट रखनी चाहिए. ओरल रिहाइड्रेशन नमक (ओआरएस) के पैकेट, नमक के पैकेट, पानी की बोतलें, तौलिये और थर्मामीटर घर पर रखना चाहिए.

घर को ठंडा रखें: काले पर्दे, पंखे और एसी के साथ हमें घर को ठंडा रखना चाहिए ताकि हम घर के अंदर आरामदायक महसूस कर सकें. हमें रात के समय पर्दे खोल देने चाहिए ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके.

रुटीन चेकअप-

गर्मी के मौसम में रुटीन चेकअप जरूर कराएं, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि धूप में इस काम के लिए न निकलें.

अधिक फिजिकल एक्टविटी से बचें-

गर्मी के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि अधिक फिजिकल एक्टविटी से बचें, नहीं तो इसका असर आपकी सेहत पर हो सकता है.











Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/heat-stroke-safety-tips-heatwave-alert-in-india-how-to-protect-against-extreme-heat-preventive-tips-to-follow-6841487/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help