News Info

Go back
इन 2 अंगों के लिए बेहद फायदेमंद है प्याज का सेवन, प्रीबायोटिक्स की तरह करता है काम

4 April, 2024, 04:51 PM

इन 2 अंगों के लिए बेहद फायदेमंद है प्याज का सेवन, प्रीबायोटिक्स की तरह करता है काम

कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे बायोएटिव गुण हैं जो कि कारगर तरीके से काम करते हैं। तो, आइए जानते हैं किन अंगों के लिए प्याज खाना फायदेमंद है।
प्याज एक ऐसी चीज है जिसके बिना हम लोग कई बार अपने खाने की कल्पना तक नहीं कर सकते। इसके बिना चीजों में स्वाद तक नहीं आता है। लेकिन, इस सबसे ऊपर जरूरी बात ये है कि प्याज का सेवन शरीर के कुछ अंगों के लिए बेहद खास है। इसके बायोएक्टिव गुण शरीर में कुछ अंगों के काम काज को सही करते हुए इनके सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा इसका सल्फर और जिंक कंपाउंड अलग ही तरीके से काम करता है और कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। तो, आइए जानते हैं  प्याज किस अंग के लिए फायदेमंद है।

प्याज किस अंग के लिए अच्छा है?
1. लिवर के लिए प्याज 
प्याज खाना शरीर के इन दो अंगों के लिए बेहद फायदेमंद है। पहले तो ये लिवर के लिए अच्छा है और लिवर सेल्स के काम काज में तेजी लाता है। NIH की इस रिपोर्ट के अनुसार ये सल्फर से भरपूर सब्जी लिवर सेल्स में सूजन को कम करता है और फिर ये लिवर के काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये फैटी लिवर की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद करता है और इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स फैट लिपिड्स को कम करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी लाते हैं।

2. छोटी आंत के लिए प्याज
छोटी आंत की समस्या के लिए प्याज का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये प्रीबायोटिक्स (prebiotics) की तरह काम करता है। ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो पेट के माइक्रोफ्लोरा के लिए भोजन के रूप में कार्य करते हैं। प्रीबायोटिक्स का उपयोग इन छोटी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे आंतों का काम काज बेहतर रहता है।

इसके अलावा प्याज की एक खास बात ये भी है जब आप इसे खाते हैं तो ये फ्रूक्टेंस (fructans) का काम करता है जो कि आंतों की गतिविधियों को तेज करने में मददगार है। तो, आपको इन दो अंगों को हेल्दी रखने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए।



Source:

https://www.indiatv.in/health/for-which-organs-eating-a-raw-onion-is-good-for-in-hindi-2024-04-04-1035995
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help