News Info
Go back
4 April, 2024, 04:49 PM
क्यों खाने के बाद चबानी चाहिए 2 इलायची? फायदे जान लेंगे तो आप भी अपना लेंगे ये नुस्खा
Cardamom After Eating: खाने के बाद के भी कुछ नियम होते हैं। भोजन को अच्छी तरह पचाने के लिए कुछ लोग खाने के बाद माउथ फ्रेशनर लेते हैं और कुछ 1-2 इलायची खाना पसंद करते हैं। जानिए भोजन के बाद इलायची खाने से क्या फायदा होता है?
मिठाई और खीर का स्वाद बढ़ाने वाली इलायची सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इलायची दिखने में छोटी, लेकिन कमाल बड़ा करती है। इलायची का इस्तेमाल कुछ लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर करते हैं। वहीं कुछ लोग खाने के बाद इलायची का सेवन करते हैं। कहा जाता है कि खाने के बाद इलायची का सेवन करने से भोजन आसानी से पच जाता है। इलायची के बीज, तेल और अर्क में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। सिर्फ 2 इलायची खाने से ही आपको कई फायदे मिल सकते हैं। माउथ फ्रेशनर से लेकर खाना पचाने तक जानते हैं इलायची कितनी फायदेमंद होती है?
खाने के बाद इलायची खाने से क्या होता है?
खाने के बाद इलायची खाने से कई फायदे मिलते हैं। एक तो इलायची एक नेचुरल और खुशबूदार माउथ फ्रेशनर है। जिससे खाने के बाद मुंह से आने वाली किसी भी तरह की गंध को दूर किया जा सकता है। इलायची खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे खाने को पचाने में आसानी होती है।
इलायची खाने के फायदे
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो मांसपेशियों को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
रात में इलायची खाने से नींद अच्छी आती है इसलिए डिनर के बाद 1-2 इलायची जरूर खा लेनी चाहिए।
मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए इलायची का सेवन किया जाता है।
हार्ट के लिए भी इलायची काफी फायदेमंद मानी जाती है और इससे गले की खराश भी कम होती है।
इलायची में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
जो लोग गैस, एसिडिटी या पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं उन्हें खाने के बाद इलायची खानी चाहिए।
इलायची की तासीर गर्म होती है, इसलिए अस्थमा के मरीज के लिए भी इलायची फायदेमंद साबित होती है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/eat-cardamom-after-meal-benefits-khane-ke-bad-elaichi-khane-ke-fayade-2024-04-04-1035998




