News Info

Go back
किनोवा है गुणों की खान, इन गंभीर बीमारियों में हैं असरदार; जानें कब और कैसे खाएं?

3 April, 2024, 05:07 PM

किनोवा है गुणों की खान, इन गंभीर बीमारियों में हैं असरदार; जानें कब और कैसे खाएं?

किनोवा को अपनी डाइट में शामिल कर आप कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं किनोवा क्या है? साथ ही इसका कब और कैसे सेवन करें?
किनोवा सुपर फूड की लिस्ट में रखा जाता है यह एक तरह का साबुत अनाज है, जो खाने में इस्तेमाल किया जाता है। किनोवा केनोपोडियम क्विनोवा पौधे के बीज से बना अनाज है। इसमें नौ तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐस में इस अनाज को डाइट में शामिल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किनोवा क्या है और इसका कब और कैसे सेवन कैसे किया जाता है।

किनोवा में पोषक तत्व
किनोवा में फाइबर बहुत ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन,  मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट,, विटामिन बी, पोटेशियम, कैल्शियम, और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इस अनाज में अन्य अनाजों के मुकाबले ज्यादा फाइबर और विटामिन E होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद
किनोवा ऐसा अनाज है जिसका सेवन डायबिटीज के मरीज बेहिचक कर सकते हैं। दरअसल, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है इसलिए शुगर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें लगभग ग्लाइसेमिक इंडेक्स 53 के आसपास होता है जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकता है।

कब और कैसे करें किनोवा का सेवन?
किनोवा को सुबह नाश्ते में खाने से आपकी सेहत को काफी फायदा होगा। किनोवा को आप सलाद, सूप, उपमा, डोसा, खिचड़ी और दलिया में शामिल कर खाना पसंद करते हैं। वहीं इसके आटे से आप बिस्कुट, केक बनाकर खा सकते हैं।

किनोवा के अन्य फायदे
किनोवा फाइबर से भरपूर है सुबह के समय इसको खाने से आप अपना वजन तेजी से काम कर सकते हैं। 

किनोवा में विटामिन डी भी पाया जाता है इसलिए यह दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

किनोवा का सेवन करने से आप बैड कोलेस्ट्रॉल आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बचे रहेंगे।

कमजोर मेटाबॉलिज्म होने से वजन तेजी से बढ़ता है और खाना ढंग से नहीं पचता है। कमजोर मेटाबलिज़्म से जोड़ों में सूजन की समस्याएं होती हैं। ऐस में किनोवा को खाने से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म तेजी बढ़ता है और ये शरीर को सेहतमंद रखता है।







Source:

https://www.indiatv.in/health/powerfood-quinoa-is-effective-in-these-serious-diseases-know-when-and-how-to-eat-2024-04-02-1035600
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help