News Info

Go back
फ्रिज से निकालकर गटागट पी जाते हैं पानी, जान लें सेहत के लिए कितना खतरनाक है?

3 April, 2024, 05:02 PM

फ्रिज से निकालकर गटागट पी जाते हैं पानी, जान लें सेहत के लिए कितना खतरनाक है?

Chilled Fridge Water Side Effects: गर्मी आते ही लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने के लिए मचलने लगते हैं। कुछ लोग फ्रिज से चिल्ड पानी की बोतल निकालकर सीधे पी जाते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए फ्रिज का ठंडा पानी क्यों है हानिकारक?
गर्मी आने की देर नहीं हुई कि कुछ लोगों ने अभी से फ्रिज का ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप से घर में आकर सीधे ठंडा पानी पीने लगते हैं। लेकिन आपकी ये आदत बीमार कर सकती है। एकदम गर्मी से आकर चिल्ड पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आपको भी फ्रिज का ठंडा पानी पीने की आदत है तो सतर्क हो जाएं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी पैदा हो सकता है। जानिए क्यों फ्रिज में रखे पानी को सेहत के लिए खतरनाक माना गया है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तेज गर्मी में एकदम से ठंडा पानी पीने से आप बीमार पड़ सकते हैं। अचानक से बॉडी टेंपरेचर बदलने से सेहत को नुकसान हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी या कोई भी तरल पदार्थ रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर का ध्यान पाचन से हटकर शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में लग जाता है।

हार्ट के लिए खतरनाक- ठंडा पानी हार्ट के लिए खतरनाक माना जाता है। इससे ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती है और ब्लड फ्लो धीमा होने लगता है। कई बार ठंडे पेय पदार्थों के कारण ब्लड वेसल्स काफी कठोर हो जाती हैं, जो परेशानी पैदा कर सकती हैं।

मोटापा बढ़ाए- ठंडे पानी से फैट और भी देरी से पिघलता है। ऐसे में मोटापा कम करने और फैट बर्न करने में परेशानी होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ठंडा पानी बिल्कुल भी न पिएं। आप नॉर्मल या फिर हल्के गुनगुने पानी को ही पिएं।

पाचन खराब करे- ठंडे पानी को पेट और पाचन के लिए भी ठीक नहीं माना जाता है। ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ने लगती है और इससे पेट साफ नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। पाचन खराब होने के गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/fridge-cold-water-can-be-harmful-for-health-chilled-water-side-effects-2024-04-03-1035678
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help