News Info

Go back
दही के साथ भूलकर भी इन चीज़ों का न करें सेवन, वरना शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां

2 April, 2024, 04:01 PM

दही के साथ भूलकर भी इन चीज़ों का न करें सेवन, वरना शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां

जाने अनजाने में हम कई बार दही के साथ उन चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। आइए जानते हैं दही के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
अगर आप भी दही के शौकीन हैं और दही के बिना आपका खाना पूरा नहीं होता है। कुछ लोगों को लंच और डिनर दोनों समय दही की तलब लगती है। लोग अपनी डेली डाइट रूटीन में सादा दही, मीठा दही, छाछ या फिर दही के रायते के रूप में दही को शामिल करते हैं। दही खाने से पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही दही खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं दही के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दही के साथ इन चीज़ों का न करें सेवन:
दही और प्याज: अगर आप भी दही और प्याज का सेवन एक सतह करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल दें। इन दोनों की तासीर एक दूसरे से अलग होती है। ऐसे में अगर आप इन्हें एक साथ मिलाकर खाते हैं तो आप कई दाद, एक्जिमा, खुजली, खाज और पेट से संबंधित बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। 
मछली और दही एक साथ खाने से बचें: अगर आपने मछली खाया है तो आप उसके तुरंत बाद दही का सेवन न करें। वहीं, अगर दही का सेवन कर रहे हैं तो उसके साथ साथ में मछली ना खाएं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको पेट में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है। 
दूध और दही: दही भले ही दूध से बना हो लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। दूध और दही का एक साथ सेवन करने से आपको ब्लोटिंग, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
आम और दही: कई लोग मैंगो शेक में दही का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी मैंगो शेक में दही मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो अभी से सावधान हो जाएं। दरअसल, यह एक खराब फूड कॉम्बिनेशन है। दही में मौजूद एनिमल प्रोटीन फलों के साथ मिलने पर शरीर में, एसिडिटी, इनडाइजेशन और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Source:

https://www.indiatv.in/health/do-not-consume-these-things-even-by-mistake-with-curd-in-hindi-2024-04-01-1035383
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help