News Info

Go back
सुबह के समय सिर्फ एक कटोरी अंकुरित मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये ज़बरदस्त फायदे

2 April, 2024, 03:59 PM

सुबह के समय सिर्फ एक कटोरी अंकुरित मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये ज़बरदस्त फायदे

इन परेशानियों में कारगर है अंकुरित मूंग दाल:

  • वजन घटाने में मददगार: अगर आप अपने बढ़त वजन से परेशान हैं तो अपनी डाइट में अंकुरित मूंग दाल का सेवन शुरू करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर आपके पेट को फूल रखते हैं जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। यह लो कैलोरी युक्त फ़ूड है इसलिए आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका स्लो मेटाबोलिज़म तेजी से बढ़ता है जिससे वजन आसानी से अकम होता है। 

  • पाचन के लिए असरदार: अगर आपका खाना नहीं पचता है और लगातार डकार आती है तो अपनी डाइट में अंकुरित मूंग दाल ज़रूर शामिल करें। अंकुरित मूंग दाल में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो आपका खाना पचाने में सहायता करता है।

  • आंखों के लिए फायदेमंद: विटामिन ए से भरपूर अंकुरित मूंग दाल आपकी आँखों की रौशनी की बढ़ाता है। दरअसल, विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर अंकुरित दाल का सेवन करने से आपकी आंखों न केवल हेडली होंगी बल्कि इनकी रौशनी भी बढ़ेगी। 

  • ब्लोटिंग और एसिडिटी में लाभकारी: कई लोगों को बहुत ज्यादा गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या होती है। ऐसे लोगों के लिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन लाभदायक हो सकता  है। ये एसिड के स्तर को कम करके शरीर के पीएच स्तर को रेगुलर करने में मदद करता है। 

  • इम्यूनिटी करे बूस्ट: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप अपनी डाइट में अंकुरित मूंग दाल शामिल करें। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पायी जाती है। ये आपके बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। 

  • आलस भगाए: अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपक पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर होता है और आपको आलस नहीं महसूस होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सुस्ती दूर करते हैं। 

Source:

https://www.indiatv.in/health/eating-just-one-bowl-of-sprouted-moong-dal-in-the-morning-gives-these-tremendous-health-benefits-2024-04-02-1035389
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help