News Info

Go back
Burnt Tongue Remedies: गर्म खाने की वजह जल गई है जीभ, तो दादी-नानी मां के इन उपायों से पाएं तुरंत राहत

1 April, 2024, 10:56 AM

Burnt Tongue Remedies: गर्म खाने की वजह जल गई है जीभ, तो दादी-नानी मां के इन उपायों से पाएं तुरंत राहत

गरमा-गर्म खाना खाने में मजा तो आता है लेकिन कई बार इससे जीभ बुरी तरह जल जाती है। हालांकि ये कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है और कुछ ही दिनों में खुद से ठीक भी हो जाती है लेकिन इससे बहुत उलझन होती रहती है तो अलगी बार जब कभी जीभ जल जाए तो यहां दिए गए दादी-नानी मां के घरेलू नुस्खे करें ट्राई।
गर्म खाने की वजह से कई बार जीभ जल जाती है, जिससे जलन और इरीटेशन की प्रॉब्लम होती है।
जीभ जल पाने पर इन उपायों को ट्राई कर पा सकते हैं राहत।
गरमा-गरम खाना खाने से कई बार जीभ ऐसी जल जाती है कि इससे इरीटेशन होती रहती है और खाने का स्वाद भी नहीं आता। हालांकि ये कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसके लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़े। कुछ ही दिनों में ये खुद ही ठीक भी हो जाती है, लेकिन इसकी वजह से होने वाली इरीटेशन सबसे ज्यादा परेशान करती है और कई बार इससे छाले भी बन जाते हैं, जो बहुत ज्यादा पेनफुल होते हैं, तो आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिसे आप जीभ जल पर ट्राई करें। इससे छाले नहीं बनेंगे और साथ ही जलन से भी राहत मिलेगी।

जली हुई जीभ ठीक करने के उपाय
बर्फ 
जीभ जल जाने पर बर्फ चूसने से काफी राहत मिलती है। इसके अलावा आइसक्रीम खाने से भी दर्द में आराम मिलता है। 

दही
जीभ जल जाने पर दही खाने से भी आराम मिलता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जली हुई जीभ से ही नहीं, दही मुंह के छाले दूर करने में भी बेहद फायदेमंद है। 

हल्दी का प्रयोग
हल्दी के इस्तेमाल से भी सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आसानी से दूर की जा सकती हैं। जीभ जल पाने पर भी हल्दी एक असरदार इलाज है। इसके लिए हल्दी और दूध मिलाकर थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे जहां जीभ जली है वहां लगाकर लगभग 10 मिनट रखें, फिर कुल्ला कर लें। काफी आराम मिलेगा।

नमक वाला पानी
जीभ जल जाने पर बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, जिस वजह से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, तो इससे बचाव के लिए नमक वाले पानी से कुल्ला कर लें। जिससे इन्फेक्शन का खतरा दूर हो जाता है।

शहद
जीभ जल पाने पर शहद से भी काफी हद तक राहत पा सकते हैं। जीभ पर शहद लगाकर रखें। एक तो इससे जलन दूर होगी और दूसरा इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण जीभ को इन्फेक्शन के खतरे से भी बचाता है। 





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-try-these-dadi-naani-maa-home-remedies-to-get-rid-of-burnt-tongue-problem-23686390.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help