News Info

Go back
Hydrating Foods: शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे ये फूड्स, गर्मियों में जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

1 April, 2024, 10:18 AM

Hydrating Foods: शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे ये फूड्स, गर्मियों में जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

गर्मियों में तापमान ज्यादा की वजह से डिहाइड्रेशन का जोखिम रहता है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो बॉडी को हाइड्रेट रखें और सेहत के लिए फायदेमंद हो। जानें किन फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है।
डिहाइड्रेशन की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
तरबूज, खीरा, ककड़ी, नारियल पानी जैसे फूड्स खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है।
गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। बढ़ते तापमान की वजह से काफी पसीना आता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे चक्कर आना, स्किन ड्राई होना, मुंह सूखना, बीपी में गड़बड़ी, धड़कने तेज होना, सिर दर्द, किडनी इन्फेक्शन, किडनी स्टोन आदि।

इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो हमारे शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसलिए हम ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाइड्रेटेड रहने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें किन फूड आइटम्स में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है।

खीरा (Cucumber)
खीरा में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिस वजह से गर्मियों में इसे खाना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। खीरे को पानी मे मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

तरबूज (Water Melon)
तरबूज गर्मियों के मौसम में मिलने वाला एक फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। इसे खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, जिससे सेहत को फायदा मिलता है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन-सी सन प्रोटेक्शन में मदद करता है, जो गर्मियों में बेहद जरूरी होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन कम करने में मददगार है।

नारियल पानी (Coconut Water)
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और सोडियम, बीपी मैनेज करने में भी मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है।

ककड़ी (Kakree)
ककड़ी हरे रंग की एक सब्जी होती है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर ठंडा रहता है। इसलिए गर्मियों में ककड़ी जरूर खाएं।

स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
गर्मियों में स्ट्रॉबेरी खाने से पानी की कमी दूर करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, फॉलेट और मैंगनीज पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स खाना काफी फायदेमंद होता है।

दही (Yoghurt)
दही शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसके अलावा, दही में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि सादा दही खाना ज्यादा फायदेमंद है। फ्लेवर्ड दही में शुगर मिलाया हुआ होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-hydrating-foods-to-avoid-dehydration-in-summers-23686680.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help