News Info
Go back
30 March, 2024, 01:02 PM
दवाओं का बाप है ये फल! फोलिक एसिड-कैल्शियम और मिनरल्स का खजाना, कैंसर से लेकर डायबिटीज के लिए रामबाण
दवाओं का बाप है ये फल! फोलिक एसिड-कैल्शियम और मिनरल्स का खजाना, कैंसर से लेकर डायबिटीज के लिए रामबाण
दिखने में बेहद खूबसूरत लाल रंग का स्ट्रॉबेरी बहुत ही रसीला और लाजवाब स्वाद का फल है, जो खाने में हल्का खट्टा सा प्रतीत होता है इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड, कैल्शियम, फास्फोरस के साथ खनिज मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है और यही कारण है कि पहाड़ हो या मैदान लोग धीरे धीरे इसे अपनी किचन गार्डन में उगाने लगे हैं.
स्ट्रॉबेरी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑइल को निकालकर कील-मुहांसों से सुरक्षित रखती है और टैनिंग हटाकर त्वचा का रंग ब्राइट करती है जिससे चेहरा चमकदार दिखाई देता है. इसमें एसिड पाया जाता है जो चेहरे को धूप से हुए नुकसान से बचाकर त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है साथ ही इसमें विटामिन K, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मौजूदगी के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
रुद्रप्रयाग जिले के आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट एसएस राणा बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है. वह आगे कहते हैं कि स्ट्रॉबेरी में फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं
एसएस राणा बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी आंखों की रोशनी बढ़ाने, आंखों के नीचे के काले घेरे ( डार्क सर्कल्स), फाइन लाइंस और झुर्रियों से भी आपको बचाती है इसके अलावा त्वचा के ऊतकों (टिशूज) को यह मजबूत कर जवान और खूबसूरत बनाता है. वह आगे कहते हैं कि स्ट्रॉबेरी का नियमित सेवन से एड रिलेटेड मैकुलर डिजेनरेशन (Age-Related Macular Degeneration) के जोखिम को कम होता है और आंखों की सेहत अच्छी हो जाती है.साथ ही ये फल डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखती है.
वह आगे बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद हैं जो हार्ट के लिए फायदेमंद है साथ ही इसमें काफी कम मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जिसके कारण अगर आप एक बार इसे खाएंगे तो काफी देर तक आपको भूख नहीं लगेगी जिससे आप ज्यादा भोजन करने से बच जाएंगे और धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगेगा और आप फिटनेस की तरफ बढ़ जाएंगे.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-there-are-amazing-benefits-of-eating-strawberries-can-cure-heart-diseases-and-diabetes-8195156.html




