News Info
Go back
30 March, 2024, 12:56 PM
क्या होता है Low Blood Pressure? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी आम समस्या है, जो हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलती है.
लो ब्लड प्रेशर, जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लड वेसल्स में खून का दबाव सामान्य से कम होता है. यह तब होता है, जब हार्ट शरीर के दूसरे भागों में पर्याप्त ब्लड पंप करने में असमर्थ होता है. सामान्य रक्तचाप 90/60 mmHg और 120/80 mmHg के बीच होता है. रक्तचाप 90/60 mmHg से कम होने पर इसे लो ब्लड प्रेशर माना जाता है.
लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जो हर दूसरे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही है. इसका समय रहते इलाज न कराने से यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. ऐसे में इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं कि लो ब्लड प्रेशर क्यों होता है और इससे कैसे राहत पा सकते हैं.
ब्लड प्रेशर कम होने के कारण
गर्भावस्था में मां और उसके गर्भ में बढ़ते भ्रूण दोनों को ज्यादा रक्त की जरूरत होती है.
चोट लगने पर जब बड़ी मात्रा में खून बह जाता है, रक्तचाप कम हो सकता है.
दिल के दौरे या हार्ट वाल्व में गड़बड़ी के कारण खून के बहाव में कमी हो जाती है, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है.
डीहाइड्रेशन की वजह से कमजोरी और शॉक की स्थिति हो सकती है, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है.
यह एलर्जी की प्रतिक्रिया का एक गंभीर रूप है, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है.
खून से जुड़ा कोई संक्रमण रक्तचाप को कम कर सकता है.
डायबिटीज और थायरॉयड जैसे एंडोक्राइन रोग रक्तचाप को कम कर सकते हैं.
हृदय रोग के इलाज से जुड़ी दवाएं, मूत्रवर्धक, ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दवाओं के कारण भी रक्तचाप कम हो सकता है.
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
चक्कर आना या बेहोश हो जाना
थकान
धुंधली दृष्टि
मतली
सिरदर्द
ठंड लगना
सांस लेने में तकलीफ
निम्न रक्तचाप की स्थिति
हल्का
90-99/60-69 mmHg
मध्यम
80-89/50-59 mmHg
गंभीर
70 mmHg से कम/50 mmHg से कम
ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?
एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप 120/80 (सिस्टोलिक/डायस्टोलिक) से कम और 90/60 से अधिक होना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति का रक्तचाप 90/60 से भी कम हो जाता है, तो इसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/symptoms-signs-and-treatment-of-low-blood-pressure-6823497/




