News Info
Go back
30 March, 2024, 12:55 PM
क्या होती है Thyroid की बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव
थायराइड की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है. लेकिन महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है.
थायरॉइड एक छोटी सी ग्रंथि है, जो गले में स्थित है. यह ग्रंथि शरीर में हार्मोन का उत्पादन करती है, जो कई महत्वपूर्ण कार्यों को कंट्रोल करने का काम करती है. थायराइड की समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है. हालांकि यह समस्या पुरुषों को भी हो सकती है. शरीर में हार्मोन के असंतुलित होने से यह बीमारी होती है. गले में मौजूद थायराइड ग्रंथि हार्मोन का निर्माण करती है. जब इस एंडोक्राइन ग्रंथि की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है, तो हार्मोन इंबैलेंस हो जाते हैं, जिसकी वजह से यह समस्या पैदा होती है. थायराइड से ग्रसित लोगों को शारीरिक तौर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इसका समय रहते इलाज न कराने से यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है.
थायराइड के प्रकार
थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती है, तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है. इसके विपरीत, जब ग्रंथि बहुत अधिक हार्मोन बनाती है, तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है. दोनों ही स्थितियां कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं.
हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण
कमजोरी
वजन बढ़ना
ठंड लगना
कब्ज
सूखी त्वचा
बालों का झड़ना
अवसाद
एकाग्रता में कमी
हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण
चिंता
थकान
वजन कम होना
गर्मी लगना
दस्त
पसीना आना
थरथराहट
अनियमित दिल की धड़कन
बचाव
फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर होने जैसे पौष्टिक चीजों के सेवन से थायरॉइड ग्रंथि को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.
रोजाना एक्सरसाइज करने से व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने और थायरॉइड हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करने में काफी हद तक मिलती है.
तनाव को कम करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का अभ्यास करें.
पर्याप्त नींद शरीर को स्वस्थ रखने और थायरॉइड हार्मोन के स्तर को नियंत्रित कर सकती है.
इन चीजों से करें परहेज
थायराइड के लक्षण दिखाई देने पर सोयाबीन और उससे बनी चीजों का सेवन करने से बचें. सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन मौजूद होने से यह हार्मोन बनाने वाले एंजाइम की कार्यक्षमता पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. इसके अलावा धूम्रपान, शराब, चाय-कॉफी, मीठा और प्रोसेस्ड फूड्स का कम मात्रा में सेवन करें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/causes-and-symptoms-of-thyroid-and-how-to-reduce-it-thyroid-ke-lakshan-in-hindi-6823675/




