News Info

Go back
क्यों जरूरी है हर किसी के लिए सुबह 5:30 बजे की वॉक? मिलते हैं ये 2 खास फायदे

30 March, 2024, 12:44 PM

क्यों जरूरी है हर किसी के लिए सुबह 5:30 बजे की वॉक? मिलते हैं ये 2 खास फायदे

Early morning walk benefits: हर किसी के लिए वॉक करना बेहद जरूरी है। पर लोग इसे अपने उपलब्ध समय में करते हैं। जबकि, अगर आप इसे सुबह 5:30 बजे कर लें तो कई खास फायदे पा लेंगे।
वॉक करने के फायदे (benefits of  early morning walk) कई हैं। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें बिना कोई मेहनत के कई बीमारियों से बचने का राज छिपा है। जैसे कि अगर आप रोजाना वॉक करते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा। दूसरा, आपके दिल का काम काज सही रहेगा और तीसरा आप पेट से जुड़ी कई बीमारियों से खुद को बचा पाएंगे। इसके अलावा जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, दिल के मरीज हैं या फिर जो लोग वेट लॉस के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन सभी के लिए वॉक करना बेहद फायदेमंद है। पर आज खासतौर पर सुबह 5:30 बजे की वॉक करने के बारे में बात करेंगे। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्यों जरूरी है सुबह 5:30 बजे की वॉक?
सुबह 5:30 बजे की वॉक सबसे पहले लंग्स के लिए फायदेमंद। क्योंकि इस दौरान वातावरण में सबसे साफ हवा होती है। दूसरा, इस समय वॉक करने के दौरान शरीर को सूरज की पहली किरणें मिलती हैं जो कि बॉडी के  सर्केडियन रिदम (Circadian rhythm) को सेट कर देता है और इससे शरीर सुचारू रूप से काम कर पाता है। इससे सुबह उठने और रात में सोने का समय सेट हो जाता है। इसके अलावा भी दो खास बाते हैं जो कि सुबह 5:30 बजे की वॉक से जुड़ी हुई हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

सुबह 5:30 बजे की वॉक करने के फायदे
1. डोपामाइन बैलेंस करने का है सीक्रेट
सुबह जब आप इस समय पर उठते हैं तो शरीर इन हार्मोन्स को सेट कर लेता है जो कि सूरज की रोशनी के साथ ही बैलेंस होते हैं। जैसे कि सुबह जब आप 5:30 बजे वॉक करते हैं तो ये डोपामाइन हार्मोन को बढ़ावा देता है, जो तनाव और अवसाद को कम करता है। इससे आप दिनभर खुश रहते हैं और बेहतर महसूस करते हैं। इस प्रकार से सुबह 5:30 बजे वॉक करने के कई फायदे हैं।

2. मूड स्विंग्स कम करने में मददगार
सेरोटोनिन, वो हार्मोन है जो आपको सोने में मदद करता है और आपके मूड को बेहतर बनाता है। जब आप सुबह इस समय उठकर वॉक करते हैं तो रात में अपने आप एक गहरी और अच्छी नींद में सो सकते हैं। इसके अलावा आपका दिनभर मूड अच्छा रहता है और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इस प्रकार से सुबह के समय 5:30 बजे की वॉक करना सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।



Source:

https://www.indiatv.in/health/why-is-it-important-for-everyone-to-take-a-walk-at-5-30-in-the-morning-in-hindi-2024-03-30-1034722
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help