News Info

Go back
रात में पी लें लौंग, अदरक और नींबू से बना ये ड्रिंक, लटकती तोंद कुछ ही दिनों में हो जाएगी अंदर

30 March, 2024, 12:38 PM

रात में पी लें लौंग, अदरक और नींबू से बना ये ड्रिंक, लटकती तोंद कुछ ही दिनों में हो जाएगी अंदर

Weight Loss Drink: लटकती तोंद दिखने में खराब लगती है। पेट पर जमा चर्बी को कम करना मुश्किल हो जाता है। अगर एक्सरसाइज के बाद भी उतना फर्क नजर नहीं आ रहा है तो रात में लौंग, अदरक और नींबू से बना ये ड्रिंक पिएं। कुछ ही दिनों में तोंद कम होने लगेगी।
बढ़ता मोटापा जान का दुश्मन बन रहा है। इस डर से हर दूसरा व्यक्ति वजन घटाने की कोशिश में लगा है। खराब खानपान और आदतों की वजह से तेजी से मोटापा बढ़ता है। शरीर के कुछ हिस्सों में ये चर्बी ऐसी जमा हो जाती है कि कम होने का नाम नहीं लेती है। सबसे ज्यादा चर्बी पेट पर जमा होती है। लटकती तोंद को अंदर करने के लिए लोग जिम में जमकर पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फर्क नहीं नजर आता। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ आपकी लाइफस्टाइल का ठीक होना भी जरूरी है। इसके साथ आप कुछ घरेलू उपायों से भी मोटापा कम कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ड्रिंक बता रहे हैं जिससे आपके पेट पर जमा चर्बी मक्खन की तरह पिघल जाएगी। 

मोटापा कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक
इस वेट लॉस ड्रिंक को तैयार करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी लें और उसमें 1 इंच अदरक का टुकड़ा छोटा करके या कद्दूकस करके डालें। पानी में 3-4 लौंग और आधा नींबू का रस मिला लें। पानी को 5-10 मिनट तक रखें और फिर छानकर गुनगुना ही पी लें। रोजाना रात में सोने से पहले आपको ये ड्रिंक पीना है। इससे पेट पर जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। इस ड्रिंक को पीने से आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।

वजन घटाने के लिए अदरक- मोटापा कम करने के लिए अदरक असरदार काम करता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है।

वजन घटाने के लिए नींबू- विटामिन सी और फाइबर से भरपूर नींबू को वेट लॉस में फायदेमंद माना जाता है। नींबू शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और वजन घटाने में मदद करता है। नींबू से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे फैट तेजी से बर्न होने लगता है।

वजन घटाने के लिए लौंग- लौंग पाचन को दुरुस्त बनाती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/effective-drink-to-reduce-belly-fat-clove-ginger-lemon-water-before-sleep-2024-03-30-1034785
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help