News Info
Go back
30 March, 2024, 12:23 PM
गर्मियों में इन फूड्स को ज्यादा खाना पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान
गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि गर्मी में सिर्फ ठंडी चीजें खाना काफी नहीं है। गर्म तासीर के फूड आइटम्स की मात्रा को संतुलित रखना भी बेहद जरूरी है। इसलिए हम आज आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें गर्मियों में सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
गर्मियों में गर्म तासीर के फूड्स सीमित मात्रा में खाने चाहिए।
गरम तासीर के फूड आइटम्स ज्यादा खाने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आम, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली गरम तासीर के फूड्स होते हैं।
गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम बहुत सारी ठंडी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जैसे कि फल, लस्सी, फ्रूट जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। इसमें कोई शक नहीं है कि ये सारी चीजें हमारे शरीर को ठंडक का एहसास कराते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फूड आइटम्स भी होते हैं, जो हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करने वाली होती हैं।
गर्मियों में इन्हें ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, इनके बारे में जानकारी की कमी की वजह से हम अक्सर इन्हें बेफिक्र होकर खाते हैं, जिससे हमें अनेक तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है, इन फूड्स को गर्मियों में संभलकर ही सेवन किया जाए। आइए जानते हैं, किन फूड्स को गर्मियों में सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
पालक
जिंक, सेलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पालक गर्म तासीर की सब्जी होती है। इस वजह से इसे सर्दियों में खाया जाता है। गर्मी के मौसम में इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।
आम
गर्मियों को आम खाने का मौसम माना जाता है, लेकिन ज्यादा आम खाना आपको महंगा भी पड़ सकता है, क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है । यही वजह है कि इसे खाने के बाद पचाने में समय लगता है। इससे शरीर का टेंपरेचर भी बढ़ सकता है जिससे इसके सेवन से कील मुहांसे भी हो सकते हैं।
अंडा
प्रोटीन से भरपूर अंडा भी शरीर में गर्मी पैदा करता है। गर्मी में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन हमारी किडनी पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए गर्मियों में अंडे को ज्यादा मात्रा में खाने से परहेज करना चाहिए।
अदरक
अदरक अपनी गर्म तासीर के लिए ही जाना जाता है। इसका गर्मियों में सेवन पेट में गर्मी को बढ़ाने वाला होता है। इसलिए गर्मियों में इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए ताकि फायदे की जगह नुकसान न हो।
नारियल
नारियल पानी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है हालांकि गर्मियों में नारियल कच्चा खाने से बचना चाहिए। कच्चा नारियल शरीर में गर्मी पैदा करता है।
मूंगफली
मूंगफली शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे हमें गर्मी का ऐहसास होता है। इस तरह ये हमारे शरीर में गर्मी को बढ़ाने वाली फूड है इसलिए गर्मियों में इसे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए।
गाजर
गाजर भी गर्म तासीर का होता है इसलिए अधिक मात्रा में इसका गर्मियों में सेवन शरीर की गर्मी को बढ़ाने वाला होता है।
बादाम
बादाम या अन्य सभी ड्राई फ्रूट्स गर्म तासीर के होते हैं, जो हमारे शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। यही वजह है कि विशेष रूप से इन्हें सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-to-avoid-eating-in-excess-in-summer-for-good-health-23685734.html




