News Info

Go back
नाक से खून आना दे सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क

29 March, 2024, 01:37 PM

नाक से खून आना दे सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क

नाक से खून आना एक ऐसी आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है. इसका समय रहते इलाज न कराने से यह शरीर में कई बीमारियों का कारण बनती है.
नाक से खून आने की समस्या को नकसीर कहा जाता है. यह एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को हो सकती है. यह आमतौर पर नाक के अंदर की ब्लड वेसल्स के फटने के कारण होता है. यह समस्या हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है. खराब खानपान भी इस समस्या का करण हो सकता है. ऐसे में इसका समय रहते इलाज न कराने से शरीर में कई बीमारियां पैदा हो सकती है.

नाक से खून आने पर होने वाली बीमारियां
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर नाक की ब्लड वेसल्स पर दबाव डालता है, जिससे वे कमजोर होकर फट सकती हैं. इसके कारण रक्तस्राव होने की संभावना बढ़ जाती है.

हीमोफिलिया
हीमोफिलिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खून के थक्के बनने में समस्या होती है. इसके कारण नाक से खून आने को रोकना मुश्किल हो जाता है. हीमोफिलिया वाले लोगों में नाक से खून आने की संभावना ज्यादा देखने को मिलती है.

क्रोनिक लीवर डिजीज
क्रोनिक लीवर डिजीज नाक से खून आने सहित कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है. यह डिजीज खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है, जिससे नाक से खून आने की संभावना बढ़ जाती है.

एथेरोस्क्लेरोसिस
एथेरोस्क्लेरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें धमनियों में प्लाक जमा हो जाता है. यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसमें कोलेस्ट्रॉल, वसा और अन्य पदार्थ होते हैं. यह धमनियों को सख्त और संकीर्ण बना सकता है, जिससे रक्त प्रवाह कम हो जाता है. हाई ब्लड प्रेशर नाक से खून आने का कारण बन सकता है

नेसल ट्यूमर
नेसल ट्यूमर नाक से खून आने का एक आम कारण है. यह ट्यूमर रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे रक्तस्राव होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है.

नाक से खून आने के कारण
नाक से खून आने के कई कारण हो सकते हैं. शुष्क हवा नाक के अंदर की झिल्ली को सूखा और चिड़चिड़ा बना सकती है, जिससे ब्लड वेसल्स फट सकते हैं.
इसके अलावा नाक पर किसी तरह का दबाव या खिंचाव होने पर भी ब्लड वेसल्स के फटने की संभावना काफी हद बढ़ जाती है, जिसके कारण ब्लीडिंग होती है.
एलर्जी के कारण भी नाक के अंदर की झिल्ली में सूजन आ सकती है, जिससे रक्तस्राव बढ़ सकता है.
नाक में किसी प्रकार की चोट लगने से भी रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं.
कुछ दवाइयों का सेवन नाक से खून आने का खतरा बढ़ा सकती हैं.
बचाव
ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने या नाक में सलाइन स्प्रे लगाने से नाक को नम रखने में मदद मिलती है.
एलर्जी होने पर इसका समय रहते इलाज कराने से नाक से खून आने के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.
नाक में खून आने पर आगे झुकने से ब्लड को गले में बहने से रोकने में मदद मिलती है.
अंगूठे और तर्जनी से अपने नथुने को 10-15 मिनट तक दबाएं रखने भी रक्तस्राव को रोका जा सकता है.
नाक पर ठंडी सिकाई करने से ब्लड वेसल्स को सिकोड़ने और रक्तस्राव को कम करने में मदद मिल सकती है.






Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/nose-bleed-disease-symptoms-and-causes-naak-se-khoon-aana-kaise-roke-in-hindi-6821160/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help