News Info

Go back
कीवी खाने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, दूर होती हैं कई बीमारियां; जानें कब और कैसे करें सेवन?

28 March, 2024, 07:44 AM

कीवी खाने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, दूर होती हैं कई बीमारियां; जानें कब और कैसे करें सेवन?

कीवी का सेवन करने से आपको सेहत को कई फायदे होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इसे किस समय खाने से आपको ज़्यादा फायदा होगा?
फलों का सेवन हमारे लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल हमारे स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाते हैं। कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो गुणों की खान होते हैं यानी उनमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है कीवी, स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाले इस फल की लोकप्रियता इन दिनों बेहद बढ़ी है।  इस फल की सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसका सेवन छिलके के साथ और बिना छिले दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। चलिए आज हम आपको कीवी के फायदों के बारे में बताते हैं साथ ही यह भी की इसका कब और कैसे सेवन करना चाहिए?
पोषक तत्वों से भरपूर है कीवी
कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही कीवी में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह फल अमृत समान है। चलिए आपको बताते हैं किन बीमारियों में यह फल असरदार है।

इन परेशानियों में फायदेमंद है कीवी
आंखों की रोशनी बढाए: क्या आप जानते हैं कीवी आंखों की रौशनी के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपके आँखों की रौशनी तेज होती है और धुंधलेपन की समस्या दूर होती है। 
इम्यूनिटी बनाए मजबूत: जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वो लोग मौसमी बीमारियों की चावेत में तुरंत आते हैं। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप कीवी का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए कीवी का सेवन आपके लिए असरदार हो सकता है। 
बुखार में फायदेमंद: एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर कीवी में डेंगू जैसे बुखार में बेहद लाभकारी होता है, अगर आप डेंगू की चपेट में आ जाएं तो आप कीवी का जमकर सेवन करें। दरअसल, डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम होने लगता है जिसमें कीवी इन प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है। 
दिल के लिए सेहतमंद:  कीवी का सेवन करने से आपके दिल की सेहत दुरुस्त होती है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और धमनियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
कब्ज करे दूर: अगर आप कन्स्टीपेशन के मरीज हैं तो रोज़ाना 2 से 3 कीवी का सेवन करें। दरअसल,  कब्ज की समस्या को भी दूर करने में कीवी बेहद लाभकारी  इसमें  पेट को साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं।
किस समय करें कीवी का सेवन?
आपको बता दें कीवी का सेवन आप दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच करें। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत की बेहतरीन देखभाल करते हैं। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टा फल खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है तो इसे खाली पेट खाने की बजाय कुछ नाश्ता कर खाएं। 

Source:

https://www.indiatv.in/health/eating-kiwi-gives-surprising-health-benefits-know-when-and-how-to-consume-it-2024-03-27-1034095
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help