News Info

Go back
बालों में रीठा लगाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, जोड़ों का दर्द और लिवर के लिए भी वरदान

27 March, 2024, 08:46 AM

बालों में रीठा लगाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, जोड़ों का दर्द और लिवर के लिए भी वरदान

लोकल 18 के साथ बातचीत में पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर के वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश रावत ने बताया कि रीठा प्राकृतिक उपचार के रूप में जाना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है. यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है. साथ ही त्वचा को स्वच्छ और ग्लोइंग बनाता है. इसके अलावा जोड़ों के दर्द और लिवर की समस्याओं को भी दूर करता है.
रीठा, जिसे सोपाई भी कहा जाता है. बालों की देखभाल का एक प्राकृतिक और सस्ता तरीका है. यह ऐसा पौधा है, जिसके फलों का पाउडर बनाकर शैम्पू, साबुन और हेयर मास्क में उपयोग किया जाता है. रीठा बालों को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल बालों की रूसी को भी कम कर सकता है. रीठा बालों को प्राकृतिक ढंग से साफ करता है और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. इसका नियमित उपयोग बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है.
रीठा, जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है. इसके फलों का पाउडर बनाकर मालिश किया जाता है, जो दर्द को शांति देता है. रीठा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द को कम करते हैं. यह प्राकृतिक तरीके से दर्द को कम करता है. वो भी बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के. रीठा का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जा सकता है. ताकि, जोड़ों का दर्द कम हो और व्यक्ति सक्रिय रहे.
रीठा, लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी लिवर के लिए फायदेमंद होता है. रीठा के प्रयोग से लिवर के सायरोसिस और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को कम किया जा सकता है. इसका सेवन लिवर को स्वस्थ रखने के लिए उपयुक्त होता है. रीठा का उपयोग संतुलित और स्वस्थ आहार के साथ मिलाकर किया जाए, तो इसके कई फायदे हो सकते हैं.
रीठा, डी टैनिंग को कम करने में मदद करता है. इसके प्राकृतिक गुण स्किन को साफ, नरम और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. रीठा के पाउडर को स्किन पर लगाने से त्वचा की डार्कनेस कम हो सकती है और रंगत बेहतर बनती है. यह त्वचा को संतुलित और बेहतर बनाने में मदद करता है और सुंदरता को बढ़ाता है. रीठा का उपयोग नियमित रूप से किया जाता है. ताकि, त्वचा को बेहतर लाभ मिले.

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-reetha-gives-amazing-benefits-for-hairs-it-is-also-a-boon-for-joint-pain-and-liver-8180430.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help