News Info
Go back
20 March, 2024, 07:46 AM
Drinks For Constipation: इन 5 ड्रिंक्स के साथ करें दिन की शुरुआत, जड़ से खत्म हो जाएगा पुराने से पुराना कब्ज!
एक्सपर्ट्स की मानें तो एक हेल्दी व्यक्ति को फ्रेश होने के लिए मुश्किल से 5 मिनट लगने चाहिए। ऐसे में अगर आप भी टॉयलेट में इससे ज्यादा समय बिताने पर मजबूर हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। सुबह अगर आपका भी पेट आसानी से खाली नहीं होता है तो आप अपने दिन की शुरुआत इन पांच ड्रिंक्स के साथ करके देखिए। आइए जान लीजिए इनके बारे में।
कब्ज की दिक्कत में दिनभर पेट फूला-फूला रहता है।
कब्ज की समस्या में पेट दर्द तो होता ही है, साथ ही ये आपकी हेल्दी स्किन और हेयर के ख्वाब में भी बाधा बनता है।
शरीर में डिहाड्रेशन का संकेत कब्ज के रूप में देखने को मिलता है।
आजकल के जमाने में लोगों का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि दिन की शुरुआत ही खराब हो जाती है। जी हां, इस आर्टिकल में हम कब्ज की समस्या के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं, और दिनभर पेट में भारीपन महसूस करते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनका सुबह-सवेरे सेवन करके आप भी इस तकलीफ से निजात पा सकते हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए इनके बारे में।
एलोवेरा जूस
सुबह उठकर खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से कब्ज की समस्या में बहुत राहत मिलती है। बता दें, इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को अनेकों फायदे पहुंचाते हैं। अगर आपको गैस ज्यादा बनती है, तो इसमें काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।
नींबू पानी
अगर आपका हाजमा भी बिगड़ा हुआ है, और सुबह फ्रेश होना एक मुश्किल टास्क जैसा बन गया है, तो आप रोजाना खाली पेट विटामिन सी और सिट्रिक एसिड से भरपूर नींबू पानी पी सकते हैं। गैस, खट्टी डकारें और एसिडिटी जैसी तमाम तकलीफों में ये काफी लाभदायक है।
सौंफ का पानी
सुबह-सवेरे खाली पेट सौंफ का पानी या इससे बनी चाय पीकर भी आप गैस और अपच से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको इसे पानी में डालकर 5-10 मिनट के लिए ढककर उबलने देना है। हल्की गर्म इस ड्रिंक की चुस्की से आप जिद्दी से जिद्दी कब्ज को ठीक कर सकते हैं।
अदरक का पानी
पुराने से पुराने कब्ज को दूर करने के लिए अदरक का पानी भी काफी उपयोगी है। इसके लिए आपको इसे कुछ देर पानी में उबाल लेना है, और फिर हल्के गर्म रूप में ही इसका सेवन करना है।
सेब का जूस
फाइबर और विटामिन्स से भरपूर सेब का जूस भी आपके कब्ज को ठीक कर सकता है। यह पीने में टेस्टी तो होता ही है, साथ ही इससे आपका डाइजेशन भी काफी इम्प्रूव होता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-natural-indian-drinks-for-constipation-kabj-dur-karne-ke-gharelu-upay-23678536.html




