News Info

Go back
ये सिर्फ दाल नहीं... पथरी की दुश्मन, फटाफट बढ़ा देगी इम्यूनिटी और कम करेगी वजन, जानें नाम

18 March, 2024, 07:38 AM

ये सिर्फ दाल नहीं... पथरी की दुश्मन, फटाफट बढ़ा देगी इम्यूनिटी और कम करेगी वजन, जानें नाम

 अरहर, मूंग, चना, उड़द दाल तो कई होती हैं, लेकिन कुलथी दाल की बात ही अलग है. इसे प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है, क्योंकि इसमें दूसरी दालों की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है. 100 ग्राम कुलथी दाल में 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को सेहतमंद बनाता है. बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश पाठक ने Local 18 को बताया कि कुलथी दाल में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसके नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है.

किडनी की पथरी के लिए रामबाण
डॉ. राजेश पाठक ने Local 18 को बताया कि कुलथी दाल किडनी की पथरी को तोड़कर यूरिन के जरिए कम करने में सहायक होती है. पथरी की परेशानी वाले लोग सुबह 20 ग्राम कुलथी दाल को आधे लीटर पानी में उबालकर छान लें. सुबह खाली पेट सेवन करें. इससे किडनी के स्टोन की समस्या दूर करने में मदद मिलती है.

वजन घटाने में सहायक
डॉक्टर ने Local 18 को बताया कि कुलथी दाल के नियमित सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि कुलथी के अंदर मौजूद गुण पेट की चर्बी दूर कर वजन को नियंत्रित करते हैं. इसके लिए कुलथी को पकाने से पहले दाल को हल्की आग में भून कर रेडी करें. फिर कुलथी दाल को पकाकर मल्टीग्रेन मिलेट रोटी के साथ खाएं तो अधिक फायदा मिलेगा.

सर्दी खांसी में कारगर
सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए कुलथी बहुत ही कारगर है. डॉक्टर ने Local 18 को बताया कि कुलथी में मौजूद गुणकारी तत्व शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. बीमार होने से बचाते हैं. इसके लिए 100 ग्राम कुलथी को आधे लीटर पानी में अच्छे से उबालकर उसमें आधा चम्मच सोंठ का पाउडर डालें. फिर कुलथी के पानी को छानकर सुबह खाली पेट एक कप पिएं. सर्दी-खांसी से राहत जरूर मिलेगी.

आर्थराइटिस का उपचार
डॉक्टर पाठक ने Local 18 को बताया कि कुलथी दाल में एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम का स्रोत बहुत अधिक होता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करने और आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में सहायक होता है. साथ ही इसके अंदर मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन को कम करने में भी कारगर है.

सावधान! ये लोग न करें सेवन
डॉक्टर पाठक ने Local 18 को बताया कि पाइल्स से ग्रसित मरीज जिन्हें शौचालय के दौरान खून आता हो, उन्हें कुलथी दाल के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इससे समस्याएं बढ़ाने की संभावना होती है.





Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-kulthi-dal-benefits-enemy-of-kidney-stones-instantly-increase-immunity-and-reduce-weight-8157078.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help