News Info

Go back
Garlic Tea Benefits: डायबिटीज से लेकर गैस की समस्या तक, कई परेशानियों से राहत दिलाएगी लहसुन की चाय

18 March, 2024, 07:06 AM

Garlic Tea Benefits: डायबिटीज से लेकर गैस की समस्या तक, कई परेशानियों से राहत दिलाएगी लहसुन की चाय

लहसुन की मदद से कई व्यंजन तैयार किए जाते हैं लेकिन क्या आप इससे बनने वाली चाय के बारे में जानते हैं? आपको बता दें कि इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र के साथ-साथ इम्युनिटी भी बूस्ट हो जाती है। अगर आप भी इसके फायदों से अनजान हैं तो आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका और सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।
लहसुन के सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
लहसुन की चाय पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।
लहसुन में जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
खानपान में लहसुन का इस्तेमाल खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह-सवेरे इसकी चाय पीने से सेहत को ऐसे कई फायदे मिलते हैं, जिनकी कल्पना करना भी काफी मुश्किल है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं विटामिन-सी, के, नियासिन और थायमिन से भरपूर इस चाय को पीने के फायदे और इसे बनानी की आसान विधि।

ऐसे बनाएं लहसुन की चाय
लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 लहसुन लेकर इन्हें छील लीजिए।
अब इन्हें बारीक टुकड़ों में काट लीजिए, और 4 कप पानी में इसे उबाल लीजिए।
जब इसे उबलते हुए 8-10 मिनट हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें।
इस चाय को थोड़ा ठंडा हो जाने के बाद इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।
बस तैयार है आपकी लहसुन की चाय, रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

लहसुन की चाय से होने वाले फायदे

इम्यून सिस्टम को करती है स्ट्रांग : एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर लहसुन की चाय काफी पावरफुल मॉर्निंग ड्रिंक है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बड़ा रोल प्ले करती है।

दिल की बीमारियों से बचाती है : इस चाय को पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद है।

बॉडी को डिटॉक्स करती है : शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी ये चाय काफी फायदेमंद है। लिवर और किडनी समेत कई अंगों यह साफ कर सकती है। ऐसे में इसे पीने से आप वायरल आदि से भी अपना बचाव कर सकते हैं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-how-to-make-garlic-tea-for-morning-drink-garlic-tea-benefits-in-hindi-lehsun-ki-chai-peene-ke-fayde-23676351.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help