News Info
Go back
18 March, 2024, 06:48 AM
शरीर में दिखने वाले ये 5 लक्षण, चीख-चीखकर देते हैं Oral Cancer का संकेत! वक्त रहते हो जाएं सावधान
भारत में Oral Cancer सबसे आम कैंसरों में से एक है। जीभ होंठ गाल तालु और गले पर इससे जुड़े लक्षण नजर आते हैं ऐसे में अगर आप भी इन्हें इग्नोर कर रहे हैं तो बता दें कि ये लाइफ के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। जरूरी है कि इसे जल्दी पकड़ लिया जाए और समय रहते इलाज करवाकर इस घातक बीमारी से बचा जाए।
कैंसर का बेहतर इलाज तभी संभव है जब शुरुआती चरण में ही इससे जुड़े लक्षणों को पहचान लिया जाए।
ओरल कैंसर बढ़ जाने पर होंठ या मुंह पर घाव तो होते ही हैं, साथ ही भोजन निगलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में इस कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसकी समय रहते पहचान न होने पर इलाज काफी मुश्किल हो जाता है। इस आर्टिकल में आज हम मुंह के कैंसर यानी ओरल कैंसर के बारे में बात करेंगे, और आपको बताएंगे इसके ऐसे 5 लक्षण जिन्हें नजरअंदाज करना किसी बड़े खतरे की घंटी से कम नहीं है। इसके अलावा आपको इससे बचाव के कुछ तरीकों के बारे में भी बताएंगे। आइए जानें।
मुंह में ब्लीडिंग होना
मुंह में लगातार हो रही ब्लीडिंग ओरल कैंसर के संकेतों में से एक है। बता दें, यह लक्षण शुरुआत में ही नजर आने लगते हैं, ऐसे में इन्हें इग्नोर करने के बजाय फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
मुंह में सुन्नपन
अगर आपके मुंह में भी लगातार सुन्नपन बना हुआ है, या गर्दन के किसी भी हिस्से पर झनझनाहट या सुन्नपर नजर आ रहा है, तो आप ऐसी स्थिति में डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं, क्योंकि ये भी मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है।
मुंह में घाव होना
अगर आपके मुंह में छाले आदि के कारण या बेवजह भी कोई घाव बन गया है, और यह दो हफ्तों में भी ठीक नहीं हो रहा है, तो बता दें कि ये ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे में इससे निकलने वाले खून को नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें।
दांतों में ढीलापन
मुंह के कैंसर का एक लक्षण ये भी है कि इसमें शुरुआत में दांतों में ढीलापन आने लगता है। ऐसे में कुछ खाते पीते दांतों में तेज दर्द भी उठ सकता है, और कई बार खून भी निकलने लगता है।
मुंह में गांठ बन जाना
इस कैंसर में मुंह में गांठ बन जाती है। यह समस्या बढ़ने पर खाना पीना निगलना भी दूभर हो जाता है, और मुंह के अंगर लाल और सफेद रंग के चकत्ते भी बन जाते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
मुंह के कैंसर से बचाव के उपाय
तंबाकू का सेवन बिल्कुल भी न करें।
शराब से दूरी बना लें।
तेज धूप में ज्यादा समय रहने से बचें।
रेगुलर डेंटल चेकअप कराएं।
डाइट में हरी-सब्जियां, फ्रूट्स, सलाद और साबुत आनाज को शामिल करें।
पैक्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड या सैचुरेटेड फूड्स का सेवन न करें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-signs-of-oral-cancer-you-should-not-ignore-mouth-cancer-symptoms-in-hindi-23676971.html




