News Info
Go back
16 March, 2024, 05:59 AM
High Blood Pressure: सुबह उठते ही शरीर में दिखाई दे ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ा हुआ है ब्लड प्रेशर
भारत में 64 प्रतिशत लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं. यह आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं क्योंकि देश की दो तिहाई जनसंख्या के पास फुर्सत नहीं है कि वह एक्सरसाइज करें. हाल ही में हुए सर्वे में खुलासा हुआ है.
हाई ब्लड प्रेशर एक तरह का साइलेंट किलर है. भारत में इससे पीड़ित लोगों की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा है. इसके पीछे सबसे गंभीर कारण यह है कि कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि यह शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती है.
खराब लाइफस्टाइल, खानपान, स्ट्रेस, जेनेटिक कारणों से भी कम उम्र में भी हाई बीपी की समस्या होती है. ज्यादा नमक खाना, कम पानी पीना, कोलेस्ट्रॉल, किडनी और लिवर ठीक से काम नहीं करने के कारण भी बीपी की समस्या अक्सर हो जाती है.
कम सोना, 8 घंटे की नींद पूरी न होने के कारण लोग अक्सर चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाते हैं. यह सभी धीरे-धीरे हाई बीपी का कारण बनती है. जब शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है या यूं कहें कि ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है तो हाई बीपी की समस्या होती है.
शरीर में अगर यह लक्षण दिखाई देते हैं तो समझ जाएं बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर: सुबह उठते ही चक्कर आने लगता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं यह हाई बीपी के लक्षण हैं.
सुबह उठते ही प्यास लग रही है या पानी पीने के बाद भी मुंह सुख रहा है तो एलर्ट हो जाएं यह हाई बीपी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.
उल्टी या धुंधला दिखाई दे रहा है तो हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं. सुबह उठते ही फ्रेश लगने के बजाय मितली, कमजोरी या एसिडिटी महसूस हो रही है तो हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं.
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है उन्हें सुबह खाली पेट एलोवेरा या लौकी का जूस पीना चाहिए. यह बीपी को कंट्रोल में रखता है.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-can-a-high-blood-pressure-cause-morning-hypertension-2639721




