News Info

Go back
इन चीजों को डाइट में करें शामिल, स्किन एलर्जी रहेगी हमेशा दूर...कम दिनों में दिखेगा असर

16 March, 2024, 05:57 AM

इन चीजों को डाइट में करें शामिल, स्किन एलर्जी रहेगी हमेशा दूर...कम दिनों में दिखेगा असर

त्वचा की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. इसे नियंत्रित करने के लिए लोग दवाइयों और क्रीमों का सहारा लेते हैं, पर असर नहीं होता है. आप भी परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
स्किन एलर्जी एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. यह कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. लोग इससे बचाव के लिए कई दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाई खाना सेहत पर असर डालता है. यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि धूल, पराग, धूप, भोजन आदि. एलर्जी की दिक्कत खास कर गर्मियों में ज्यादा होती है. आप भी स्किन एलर्जी से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. 

जानें लक्षण
स्किन एलर्जी के कई लक्षण होते हैं जैसे - खुजली, लालिमा, सूजन, और चकत्ते आदि. इससे बचने के लिए दवाइयां और क्रीम्स का इस्तेमाल करने के बजाय, हमें अपनी डाइट में कुछ खास आहार शामिल करना चाहिए, जो स्किन की समस्याओं को कम कर सकते हैं.  एक स्वस्थ और चमकीली त्वचा प्राप्त करने के लिए इन उपायों को जरूर करें.

इन आहारों का करें सेवन
खाने में विटामिन C, E, और बेटा-कैरोटीन से भरपूर आहारों को शामिल करना चाहिए इससे स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है. फल, सब्जियां, अखरोट, और बीटरूट जैसे आहार में इन विटामिनों की मात्रा होती है. इसके अलावा प्रोबायोटिक्स, जैसे कि दही, कीमा, और किशमिश, स्किन की सुरक्षा में मदद करते हैं.  दिन में कम से कम 8 गिलास गर्म पानी पीना स्किन को साफ और ग्लो करता है. 

इन चीजों से बचें
अक्सर बाजार में केमिकल वाली साबुन या क्रीम मिलने से भी स्किन को खतरा रहता है. इसलिए कठोर साबुन और डिटर्जेंट का उपयोग न करें. सिंथेटिक कपड़ों से बचें. इसके अलावा आपको धूप से बचना चाहिए साथ ही तनाव से दूर रहें. ज्यादा तनाव करने से हार्मोन्स बदलते हैं और दिक्कतें शुरू हो जाती है. बताएं गए इन आहारों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी स्किन की समस्याओं को कम कर सकते हैं और एक स्वस्थ और चमकीली त्वचा प्राप्त कर सकते हैं.



Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/eat-these-to-remove-skin-allergies-symptoms-and-home-remedies-2639907
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help