News Info
Go back
15 March, 2024, 06:00 AM
यह पत्ता मुलायम जरूर है लेकिन बॉडी में लबालब भरता है खून, हड्डियों को बनाता है चट्टान और दिमाग को करता है तेज
खून हड्डियों के बोन मैरो में बनता है. बोन मैरो के लिए विटामिन के और फॉलेट की जरूरत होती है.
ये दोनों चीजें लेट्यूस में मौजूद है, इसलिए लेट्यूस शरीर में खून बनाने में भी बहुत मदद करता है.
खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी होती है जिसे हम एकदम सामान्य मानते हैं लेकिन इनमें से कुछ में सेहत का खजाना छिपा रहता है. लेट्यूस ऐसा ही है. लेट्यूस एक पत्ता होता है यानी हरी पत्तीदार सब्जी लेकिन इसके करामाती गुण हमारे लिए अमृत समान है. लेट्यूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भरे होते हैं यानी ये एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स को निकालते हैं जो हमें बीमारियों से बचाते हैं. लेट्यूस मुख्य रूप से यूरोप और अमेरिका में ज्यादा इस्तेमाल होता है लेकिन आजकल यह भारत में भी खूब मिलने लगा है.
लेट्यूस कई तरह के होते हैं, इनमें कुछ घास की किस्म है लेकिन बटरहेड, क्रिस्फेड, लूज लीफ, रोमैनी जैसी किस्में खाने योग्य है. लेट्यूस में हर तरह के विटामिन, मिनिरल्स, गुड फैट, कार्बोहाइड्रैट्स, फॉलेट आदि मौजूद होता है. लेट्यूस जितना दिखने में मुलायम होता है उतना ही यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. आंखों के लिए भी लेट्यूस बहुत फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं कि लेट्यूस के फायदे क्या-क्या हैं, जानते हैं.
लेट्यूस के फायदे
1. आंखों की रोशनी के लिए-क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक लेट्यूस में बहुत अधिक मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है. यह आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को ताकत देता है.
2. वजन कम करता-यह पत्ता वजन कम करने में माहिर है. रिसर्च के मुताबिक रोजाना सलाद में थोड़ी मात्रा में भी लेट्यूस को शामिल करते हैं तो इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में रोजाना जरूर लेट्यूस को शामिल करना चाहिए.
3. हड्डियों को मजबूत बनाता-लेट्यूस में विटामिन के का महत्वपूर्ण स्रोत है. इसके अलावा इसमें फॉलेट, मैग्नीज और मैग्नीशियम भी होता है जो हड्डियों को चट्टान की तरह ताकत देने के लिए जरूरी है.
4. दिमाग तेज करता-लेट्यूस को खाने से शदिमाग तेज होता है क्योंकि लेट्यूस में फॉलेट, विटामिन के और ल्यूटिन होता है तो मेमोरी लॉस से बचाने में मदद करता है. रिसर्च में भी पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से लेट्यूस का सेवन करते हैं उनकी याददाश्त तेज रहती है.
5. खून बनाता है-खून हड्डियों के बोन मैरो में बनता है. बोन मैरो के लिए विटामिन के और फॉलेट की जरूरत होती है. ये दोनों चीजें लेट्यूस में मौजूद रहता है, इसलिए लेट्यूस शरीर में खून बनाने में भी बहुत मदद करता है. आप इसे रोजाना सीमित मात्रा में सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-health-benefits-of-lettuce-builds-strong-bones-blood-and-brain-8149597.html




