News Info

Go back
वर्कआउट के बाद बॉडी टूटता है दर्द से? तुरंत करें ये काम, 10 मिनट में रिलैक्‍स होगा मसल्‍स

15 March, 2024, 05:58 AM

वर्कआउट के बाद बॉडी टूटता है दर्द से? तुरंत करें ये काम, 10 मिनट में रिलैक्‍स होगा मसल्‍स

फिटनेस मेंटेन करने के लिए वर्कआउट जरूरी है. लेकिन जब आप वर्कआउट करते हैं तो शरीर में एक अजीब सी अकड़न जकड़न महसूस होती है और मसल्‍स में कई दिनों तक दर्द महसूस होता है. आप इस पोस्‍ट वर्कआउट पेन (Post Workout Pain) को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं और फिटनेस जर्नी को आसान बना सकते हैं.
किसी भी तरह के वर्कआउट के बाद मसल्‍स में दर्द होना एक सामान्‍य सी बात है. फिर चाहे आप लंबे समय से वर्कआउट करते रहे हों या हेल्‍दी रहने के लिए हाल फिलहाल में ही वर्कआउट करना शुरू किया हो. इस तरह की परेशानी से हर किसी को गुजरना पड़ता है
वेबएमडी के मुताबिक, दरअसल जब आप वर्कआउट करते हैं तो मसल्‍स टिशू के खिंचाव होता है और जिससे मसल्‍स बढ़ते हैं और मजबूत होते हैं. आमतौर पर जब आप नया एक्‍सरसाइज करते हैं तो यह दर्द अधिक महसूस होता है. इसे दरअसल Delayed Onset Muscle Soreness यानी कि DOMS कहा जाता है जो दरअसल मसल्‍स के डैमेज होने से जुड़ा है.
इस दर्द को आप एक्टिव रिकवरी वर्कआउट की मदद से कम कर सकते हैं. जब वर्कआउट के बाद इस तरह की एक्‍सरसाइज कर लेते हैं तो इससे मसल्‍स और ज्‍वाइंट में ब्‍लड फ्लो बढ़ता है जिससे इन्‍हें हील होने में कम वक्‍त लगता है. मसल्‍स को हील करने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप उन इंटेन्सिव एक्‍सरसाइज को करें जिससे हार्ट रेट अधिक से अधिक 30 से 60 प्रतिशत तक ही जाए यानी जो स्‍लो और सिंपल हों.
इसके लिए आप वर्कआउट के बाद योगा, फोम रोलिंग, लो इंटेंसिव एक्‍सरसाइज यानी साइकिलिंग, स्‍वीमिंग या वॉटर एक्‍सरसाइज आदि करें. शोधों में पाया गया है कि अगर आप दर्द को ठीक करने के लिए हार्ड एक्‍सरसाइज करते हैं तो रिकवरी की रफ्तार कम हो जाती है.
मसल्‍स में हो रहे इस दर्द से आराम पाने का एक और सामान्‍य और बेहतरीन तरीका है उन मसल्‍स को आराम देना. यानी जिस दिन आप हेवी वर्कआउट करें उसके दूसरे दिन लाइट एक्‍सरसाइज करें. बेहतर होगा कि हर बॉडी पार्ट का एक दिन निश्चित कर दें और रोज अलग अलग हिस्‍सों का वर्कआउट रुटीन बना लें. इस तरह मसल्‍स तेजी से हील भी होंगे और मजबूती भी आएगी.
तुरंत आराम पाने के लिए दर्द वाले हिस्‍से में आप 20 से 30 मिनट तक आइस पैक से सेंक लगाएंगे तो मसल्‍स तेजी से हील हो पाएंगे. इसके लिए टॉवल में आइस रखें और इसे मसल्‍स पर लगातार रखें. इसके अलावा, अगर 48 घंटे के बाद भी दर्द महसूस हो रहा है तो गर्म पानी से सेंक दें. इस तरह इंफ्लामेशन में सुधार होगा और दर्द दूर होगा. 
अगर मसल्‍स में सूजन या दर्द हो तो आप मसाज के मदद से भी दर्द से आराम पा सकते हैं. ऐसा करने से मसल्‍स में ब्‍लड फ्लो बढ़ता है और सोरनेस में सुधार होने लगता है. आप एक्‍यूप्रेशर थेरेपिस्‍ट की भी मदद ले सकते हैं. 
जब भी हेवी वर्कआउट करें तो कंप्रेशर वाले गार्मेंट पहनें. यह मसल्‍स सोरनेस को कम कम करता है और नेक्‍स्‍ट वर्कआउट के लिए आपको रिकवर कर देता है. इसके अलावा, प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट को बैलेंस डाइट भी आपकी इस परेशानी को दूर करता है. इसके अलावा हाइड्रेशन का भी भरपूर ध्‍यान रखना जरूरी है. इनके अभाव में बॉडी में अधिक पेन हो सकता है. 

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-body-ache-after-workout-know-how-to-ease-sore-muscles-follow-these-ways-for-active-recovery-relax-in-10-minutes-8143744.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help