News Info

Go back
इस शरबत के सामने फेल हैं तमाम फ्रूट जूस! मौसम जाने से पहले जरूर पी लें ये 3 लोग

15 March, 2024, 05:24 AM

इस शरबत के सामने फेल हैं तमाम फ्रूट जूस! मौसम जाने से पहले जरूर पी लें ये 3 लोग

बुरांश का शरबत: आपने अगर कभी बुरांश के फूल नहीं देखे हैं तो थोड़ा समय निकालकर देख लें क्योंकि ये फूल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस फूल का शरबत पीने के फायदे।
बुरांश का शरबत: बुरांश के फूल (Buransh juice Benefits) गुलाब रंग के होते हैं और इस मौसम में ये आपको हर तरफ मिल जाएंगे। पर आपको इन फूलों के बारे में एक खास बात पता नहीं होगी कि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर है। बुरांश के फूलों में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है जो कि स्किन इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये शरीर की गर्मी कम करने में मददगार है। जब आप इस जूस को पीते हैं तो ये तमाम फायदे को आप पा सकते हैं। इसके अलावा भी बुरांश के शरबत पीने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में। 


बुरांश के शरबत पीने के फायदे
1. शरीर को हाइड्रेट करता है
बुरांश का शरबत शरीर को हाइड्रेट करता है।  ये वात-पित्त और कफ को बैलेंस करने में मददगार है। साथ ही ये पेट की परतों को ठंडा करता है और फिर एसिडिटी व पेट की जलन की समस्या से बचाता है।

. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज में आप बुरांश का शरबत पी सकते हैं। ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। ये हाइपरग्लिसेमिक गुणों से भरपूर है जो कि शुगर को कम करने में मददगार है। साथ ही ये इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और शुगर पचाने में मदद करता है। इस प्रकार से डायबिटीज के मरीजों के लिए इस जूस का पीना फायदेमंद है।

3. एनीमिया में फायदेमंद
बुरांश के शरबत में एनीमिया की बीमारी से बचाने की क्षमता होती है। जब आप बुरांश के शरबत पीते हैं तो शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती और ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और फिर एनीमिया से बचाव होता है। तो, इस प्रकार से बुरांश के फूलों का शरबत सेहत के लिए फायदेमंद है और हम सभी को इसे पीना चाहिए।




Source:

https://www.indiatv.in/health/gulabi-buransh-sharbat-benefits-in-hindi-2024-03-14-1030962
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help