News Info

Go back
डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान साबित हो सकता है अंजीर के पानी का सेवन, इसके अन्य फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

15 March, 2024, 05:11 AM

डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान साबित हो सकता है अंजीर के पानी का सेवन, इसके अन्य फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सेहत के लिए अंजीर काफी फायदेमंद होता है। इसे ताजे फल की तरह ड्राई फ्रूट की तरह खाया जा सकता है या इसका पानी भी पिया जा सकता है। इसका पानी पीने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो हेल्दी रहने में मदद करते हैं। जानें अंजीर के पानी से मिलने वाले फायदे।
अंजीर में कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन के लिए काफी लाभदायक होता है।
यह शरीर को भीतर से हेल्दी रखने के साथ-साथ बाहर त्वचा को भी स्वस्थ रखता है।
अंजीर एक फल है, जिसे सुखाकर ड्राई फ्रूट की तरह भी खाया जाता है। यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, K, B6, और फॉलिक एसिड के साथ-साथ पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोस्फोरस जैसे महत्वपूर्ण मिनरल भी पाए जाते हैं। यह फल फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो पाचन को सुधारता है और वेट लॉस में मदद करता है। इसके अलावा, ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिकल्स से बचाता है। साथ ही, शरीर को एनर्जी भी देता है।
अंजीर पानी के नियमित रूप के सेवन से सामान्य स्वास्थ्य तो सुधारता ही है, साथ ही, अनेक रोगों से बचाव में मदद मिलती है। आइए जानते अंजीर का पानी पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

अंजीर पानी बनाने की विधि

अंजीर पानी बनाने के लिए 2-3 अंजीर को धोकर काट लें और फिर इसे एक गिलास साफ पानी में भिंगोकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे छन्नी से छानकर आधे चम्मच शहद के साथ पी सकते हैं। इसमें स्वाद के लिए कुछ नींबू की बूंदें भी मिला सकते हैं।

अंजीर पानी पीने के फायदे-
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। टाइप-2 डायबिटीज के के मरीजों के लिए अंजीर का पानी फायदेमंद हो सकता है।

गट हेल्थ मजबूत बनाता है
अंजीर में मौजूद सॉल्युबल फाइबर, आंतों को डिटॉक्स करने में मदद करता है। जिससे गट हेल्थ बेहतर होता है। साथ ही, अंजीर में मौजूद प्रो बायोटिक्स आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन प्रणाली दुरुस्त रहती है और हेल्दी गट माइक्रोबायोटा रहता है।

फर्टिलिटी बढ़ाता है
अंजीर में मौजूद आयरन,मैग्निशियम, जिंक, मैगनीज जैसे बहुत सारे मिनरल पाए जाते हैं, जो बॉडी के रिप्रोडॉक्टिव हेल्थ को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

वेट लॉस में कारगर
अंजीर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ काफी समय तक भूख नहीं लगने देता है। इस कारण बार-बार खाने का मन नहीं करता और वजन कम करने में मदद मिलती है।

त्वचा को हेल्दी बनाता है
एंटी ऑक्सीडेंट्स से युक्त अंजीर में मौजूद पॉलीफेनॉल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके फ्री रेडिकल्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे हमारी स्किन स्वस्थ्य बनी रहती है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है
अंजीर में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-fig-water-can-help-fight-many-diseases-know-its-benefits-in-hindi-23675015.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help