News Info
Go back
15 March, 2024, 05:09 AM
बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी नींद, बस सोने से पहले कर लें ये मेडिटेशन
अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसी महत्व को बताने के लिए हर साल 15 मार्च को World Sleep Day मनाया जाता है। मोटापे डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल जैसी ही नींद न आना भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है जिस पर ध्यान देने से ये अन्य बीमारियों की वजह बन सकती है। मेडिटेशन अच्छी नींद लाने का कारगर तरीका है।
15 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नींद के महत्व के बारे में बताना है।
अच्छी नींद में मददगार साबित हो सकता है मेडिटेशन।
मेडिटेशन एक ऐसी प्रैक्टिस है, जिससे दिमाग एकदम रिलैक्स हो जाता है। आप ज्यादा खुश रहते हैं, टेंशन फ्री रहते हैं, चीज़ों पर अच्छी तरह से फोकस कर पाते हैं और सबसे जरूरी इससे नींद भी अच्छी आती है। अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास शुरू कर दें। फर्क आपको तुरंत देखने को मिल जाएगा।
सोने से पहले करें ये मेडिटेशन
1. कॉन्शियस ब्रीदिंग मेडिटेशन
- कॉन्शियस ब्रीदिंग मेडिटेशन को करने के लिए पूरा ध्यान सांसों पर लगाएं।
- इसे करते वक्त मन में आने वाले विचारों को आपको रोकने की कोशिश करनी है।
- रात में सोने से पहले इस मेडिटेशन एक्सरसाइज को करने से दिमाग और बॉडी दोनों रिलैक्स हो जाते हैं। जिससे तुरंत नींद आ जाती है।
- इस मेडिटेशन को आप बिस्तर पर लेटकर भी कर सकते हैं।
2. बॉडी अवेयरनेस मेडिटेशन
- बॉडी अवेयरनेस मेडिटेशन में आपको अपनी बॉडी पर फोकस करना होता है।
- इसे करने के लिए लेट जाएं या बिस्तर पर आराम से बैठ जाएं।
- आंखें बंद करें और लंबी गहरी सांस लेते हुए मन से सारे विचारों को बाहर निकालने की कोशिश करें।
- धीरे- धीरे अपना पूरा ध्यान अपने शरीर के एक-एक अंगों पर लगाएं। इसका क्रम आप नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे जैसे चाहें रख सकते हैं।
- पैर की उंगलियों से लेकर पिंडलियों, जांघ, कमर, पेट, सीने, गर्दन और फिर सिर पर ध्यान लगाएं।
- क्रम पूरा होने से पहले ही नींद आने लगती है।
नियमित रूप से इन दो मेडिटेशन के अभ्यास से आपकी नींद की क्वॉलिटी भी सुधरने लगेगी। अच्छी नींद के लिए माइंड का रिलैक्स होना बहुत जरूरी है और मेडिटेशन इसमें आपकी हेल्प करता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-meditation-helpful-for-better-sleep-23674742.html




