News Info

Go back
रमजान चल रहा है और होली आने वाली है, जानें त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कैसे कंट्रोल करें

14 March, 2024, 06:50 AM

रमजान चल रहा है और होली आने वाली है, जानें त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कैसे कंट्रोल करें

त्योहार मतलब खान-पान, मिठाई और पार्टी। यही हाल रमदान और होली का भी है। ऐसे में बहुत ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। तो जानते हैं त्योहार में कैसे कंट्रोल करें हाई कोलेस्ट्रॉल।
रमजान का महीना चल रहा है और अब होली आने वाली है। अब इन दिनों घरों में तरह-तरह की चीजें बनाई और खाई जाएंगी। ज्यादातर चीजें हाई फैट और शुगर वाली होंगी जो कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा ये पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आपको त्योहारों के दौरान कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के बारे में खास ध्यान रखना चाहिए। तो, आइए जानते हैं त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका और किन बातों का रखें ध्यान।


 त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका-How to control cholesterol in festivals
1. खाने से पहले पानी पी लें
त्योहारों में कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे कारगर तरीका ये है कि कुछ भी ज्यादा मात्रा में न खाएं। इससे एसिडिटी और GERD जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खआने से पहले पानी पिएं जिससे पेट भर जाएगा और ज्यादा चीजें नहीं खाएंगे और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। तो, किसी पार्टी के लिए जाएं तो पेट भरकर  खाना खाककर जाएं।

2. घर की बनी चीजों को खाएं 
घर की बनी चीजों को आप इस दौरान खाएंगे तो गंदे तेल वाले लिपिड फैट से बच पाएंगे। आप अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर पाएंगे और पेट की समस्याओं से भी बचे रहेंगे। तो, आपको करना ये है कि जो भी आप इन त्योहारों के दौरान खाना चाहते हैं उन्हें घर में बनाएं और फिर खाएं। क्योंकि घर की चीजें इतनी नुकसानदेह नहीं होती जितना कि बाहर के खाने से नुकसान होता है। 

3. एयरफ्रायर और ओवन में बनाएं पापड़ और गुजिया
जितनी भी तलने वाली चीजें हैं आप सभी को एयरफ्रायर और ओवन में बना सकते हैं। जैसे पापड़ और गुजिया। इसके अलावा चिप्स और तमाम तरह-तरह की चीजें जिनमें भी तेल का इस्तेमाल होता है आप उन्हें एयरफ्रायर और ओवन में बनाएं और खाएं। इससे आप कई हद तक फैट कंट्रोल कर लेंगे या कहें कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर लेंगे। त्योहारों में ये चीजें और जरूरी हो जाती हैं। 

4. चीनी की जगह खजूर जैसी चीजों का इस्तेमाल करें
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप चीनी की जगह  खजूर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करना शरीर को चीनी के नुकसानों से बचा सकता है जो कि कोलेस्ट्ऱॉल बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभाता है। तो, आपको करना ये है कि जितना हो सके उतना नेचुर शुगर का यूज करें और शरीर में अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने करें। त्योहारों में ये तरीका काफी मददगार होता है।





Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-control-cholesterol-in-festivals-in-hindi-2024-03-14-1030888
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help