News Info

Go back
ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास भागें, हो सकता है Tuberculosis का खतरा

13 March, 2024, 09:28 AM

ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास भागें, हो सकता है Tuberculosis का खतरा

टीबी एक गंभीर बीमारी है, जो फेफड़ों से लेकर शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है.
टीबी एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसकी चपेट में अभी तक कई लोग आ चुके हैं. कभी-कभी इसका समय पर इलाज न करवाने से कई लोगों की मौत हो जाती है. यह बीमारी शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है. यह एक संक्रामक बीमारी है, जो ट्यूबरक्‍युलोसिस बैक्टीरिया के कारण होती है. टीबी के मरीजों को खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को ढकना चाहिए और दूसरों के साथ बर्तन या खाना-पीना साझा नहीं करना चाहिए.

टीबी का सबसे ज्यादा प्रभाव फेफडों पर होता है. इसके अलावा ब्रेन, यूटरस, मुंह, गले, लिवर और किडनी में भी टीबी होने की संभावना बढ़ सकती है. फेफड़ों का टीबी, जो कि हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इस बीमारी से पीड़ित मरीज के खांसने और छींकने के दौरान मुंह और नाक से निकलने वाली बूंदों से यह बीमारी फैलती है. इससे ग्रसित मरीज थूकने के लिए प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल करें और उसमें फिनाइल डालकर अच्छी तरह बंद करके डस्टबिन में फेंकें. यहां-वहां थूकने से बचें.

टीबी के लक्षण
यह बीमारी सबसे ज्यादा फेफड़ो को प्रभावित करती है, जिसके लक्षण खांसी होने पर दिखाई देते हैं. इसकी वजह से सूखी खांसी के साथ बलगम और खून भी आने लगता है. दो हफ्तों या उससे ज्यादा खांसी आने पर टीबी की जांच करवाना जरूरी है.
पसीना आना टीबी होने का सबसे आम लक्षण है. रात में सोते समय या किसी भी समय पसीना आने पर इस बीमारी के होने का संकेत दिखाई देता है.
इस बीमारी से पीड़ित लोगों को लगातार बुखार रहता है. शुरुआत में लो-ग्रेड में बुखार रहता है. इसके बाद यह संक्रमण ज्यादा फैलने पर बुखार तेज हो जाता है.
टीबी के मरीज की इम्यूनिटी कम होती है, जिससे उनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता नहीं होती है. ऐसे मरीजों को थकान और कमजोरी होने लगती है.
टीबी की समस्या होने पर लगातार वजन घटने लगता है. वहीं ऐसे मरीजों को खाने में रूची भी कम होने लगती है.
टीबी हो जाने पर सांस संबंधी समस्या हो सकती हैं. इसकी वजह से लगातार खांसी आने लगती है, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी होती है. ज्यादा खांसी होने से सांस भी फूल सकता है.
बचाव के तरीके
BCG का टीका बच्चों को टीबी से बचाने में मददगार होता है. यह टीका जन्म के समय या बचपन में दिया जाता है.
खांसने या छींकने के बाद और खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोना चाहिए.
मरीज हवादार और अच्छी रोशनी वाले कमरे में रहें.
मास्क पहनें या मुंह को पेपर नैपकिन से कवर करें.
बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, तंबाकू और शराब का सेवन करने से बचें.
एक या दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.
रोजाना एक्सरसाइज और योग करें. साथ ही पौष्टिक खाना खाएं.


Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/symptoms-of-tuberculosis-and-measures-to-prevent-tb-6782041/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help