News Info

Go back
खट्टा तो बहुत है, लेकिन एक घूंट भी गले से उतर गया यह जूस, तो शरीर बन जाएगा फौलाद, लिवर-किडनी सब होंगे दुरुस्त !

13 March, 2024, 09:17 AM

खट्टा तो बहुत है, लेकिन एक घूंट भी गले से उतर गया यह जूस, तो शरीर बन जाएगा फौलाद, लिवर-किडनी सब होंगे दुरुस्त !

 इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खट्टे फलों का जूस पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवला का जूस भी एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है. यह खट्टा जूस लिवर को डीटॉक्स कर कई बीमारियों से बचाने में असरदार साबित हो सकता है. इसके फायदे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे.
मौसम तेजी से बदल रहा है और इस वक्त सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, इंफेक्शन समेत बीमारियों का कहर देखने को मिल रहा है. लोग बीमारियों से बचने के लिए तमाम तरीके अपना रहे हैं, लेकिन इससे बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत करना बहुत जरूरी है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
अगर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो आंवला का जूस पीना शुरू कर सकते हैं. कच्चा आंवला नींबू से कई गुना ज्यादा खट्टा होता है, लेकिन अगर आपने इसका जूस पी लिया, तो शरीर को चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं. यह आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में रामबाण साबित हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को फौलाद बना सकते हैं.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक आंवला के जूस को बेहद असरदार और पावरफुल इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. आंवला का जूस विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. इस जूस में अन्य पोषक तत्वों की भरमार होती है, जो बीमारियों से लड़कर शरीर की रक्षा कर सकते हैं.
कई रिसर्च में यह बात पता चली है कि आंवला का जूस लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. आंवला के जूस में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जो लिवर को डीटॉक्स कर उसमें जमी गंदगी को बाहर निकाल फेंकते हैं. आंवला जूस का नियमित सेवन करने से लिवर की सूजन कम होती है और लिवर हेल्दी रहता है.
आंवला का जूस हार्ट हेल्थ के लिए वरदान माना जा सकता है. यह जूस कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में जाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. साथ ही हार्ट डिजीज से बचाव कर सेहत को दुरुस्त कर सकता है. हालांकि हार्ट डिजीज के मरीज आंवला का जूस पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आंवला का जूस अत्यधिक लाभकारी हो सकता है. यह जूस डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त कर सकता है. पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को आंवला का जूस जरूर पीना चाहिए. यह जूस ब्लॉटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर हो सकता है.

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-this-is-most-powerful-juice-for-health-detox-liver-kidney-boost-immunity-and-digestion-gooseberry-shocking-benefits-amla-ke-fayde-8144440.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help