News Info

Go back
महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन सी? जानें, किन चीज़ों में पाया जाता है सबसे ज़्यादा?

13 March, 2024, 09:09 AM

महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन सी? जानें, किन चीज़ों में पाया जाता है सबसे ज़्यादा?

विटामिन सी महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है? इसके सेवन से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं साथ ही इसकी कमी से सेहत पर क्या असर पड़ता है। इस लेख में विस्तार से जानिए।
घर, परिवार और ऑफिस के चक्कर में अक्सर  महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाती हैं। सेहत की अनदेखी की वजह से उनके शरीर में  कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जिसका असर उनके शरीर पर धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों और कई समस्याओं के रूप में दिखने लगती हैं। इन्ही पोषक तत्वों में से एक है विटामिन सी, इसकी कमी से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन सी महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है? इसके सेवन से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं साथ ही इसकी कमी से सेहत पर क्या असर पड़ता है। इस लेख में विस्तार से जानिए

महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन सी?
विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो धमनी, टिशू के विकास और कार्टिलेज की के लिए ज़रूरी है। स्वास्थ्य के अलाव विटामिन-सी महिलाओं की त्वचा और बालों की भी देखभाल करता है।यह स्किन में कोलेजन प्रोडक्श, फ्री रेडिकल्स को मैनेज करने का काम करता है। दरअसल, कोलेजन एक पदार्थ है जिसका शरीर में प्रोडक्शन नेचुरली होता है। विटामिन सी, कोलेजन के प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन सी का सेवन है जरूरी
 
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को विटामिन सी का सेवन ज़्यादा करना चाहिए। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान शिशु के पूर्ण विकास के लिए महिलाओं को इसकी ज्यादा जरूरत होती है। प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं में आम महिला की तुलना में शरीर में विटामिन सी का लेवल कम हो जाता है। इसी वजह से प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।

जगह-जगह उगने वाला यह सत्यानाशी पौधा दे सकता है आपको नया जीवन, सेहत के लिए फायदों की लिस्ट करेगी हैरान
इन परेशानियों में कारगर है विटामिन सी
विटामिन सी आयरन को ऑब्जर्व करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एनीमिया होने के खतरे को भी कम करता है। इसके सेवन से आपकी स्किन की चमक बनी रहती है और हेयर भी हेल्दी होते हैं, साथ ही विटामिन सी दिल का भी ख़ास ख्याल रखता है। इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

इन चीज़ों में होता है सबसे ज़्यादा विटामिन सी
संतरे, आंवला, कीवी, नींबू और अंगूर में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। एक मध्यम आकार के संतरे में लगभग 70 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। वहीं दो कीवी में लगभग 137 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/why-is-vitamin-c-important-for-women-know-in-which-things-it-is-found-most-2024-03-12-1030579
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help