News Info

Go back
बिना किसी नुकसान के हल्दी से सफ़ेद बाल होंगे काले, जानें इस्तेमाल का तरीका?

13 March, 2024, 09:06 AM

बिना किसी नुकसान के हल्दी से सफ़ेद बाल होंगे काले, जानें इस्तेमाल का तरीका?

हल्दी आपके बाल के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद कॉपर, आयरन और अन्य औषधीय गुण आपके सफेद बालों कि छुट्टी कर देते हैं हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क और डाई भी बना सकते हैं.
कम उम्र में ही बालों का झड़ना और फिर उम्र से पहले ही उनका सफ़ेद होना इन दिनों एक आम समस्या है। ऐसे में लोग अपने बालों को काला करने के लिए डाई या फिर कलर का इस्तेमाल करते हैं। आज की युवा पीड़ी बालों के सफ़ेद होने को लेकर काफी चिंचित है। मानसिक तनाव और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से हमारे जीवनशैली में कई बदलाव आ चुके हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफ़ेद हो जाते हैं। बालों को वापस से काला करने के लिए लोग कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है. ऐसा करने से बालों से सफेदी तो चली जाती है लेकिन आपके बाल बहुत ज़्यादा डैमेज हो जाते हैं और धीरे धीरे तेजी से झड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके हेयर पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट ना हो और वे काले भी हो जाए तो हल्दी के इस घरेलू नुस्खे को आज़माएँ.


हल्दी आपके बाल के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें मौजूद कॉपर, आयरन और अन्य औषधीय गुण आपके सफेद बालों कि छुट्टी कर देते हैं हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क और डाई भी बना सकते हैं

ऐसे करें नेचुरली डाई तैयार
सबसे पहले एक पैन में 1  चम्मच सरसों का तेल डालेंगे। उसके बात उसमे 2  चम्मच हल्दी डालेंगे और उसे अच्छी तरह पकाएंगे। अब हल्दी को एक बॉल में निकालेंगे और अब पकी हुई हल्दी में 1 चम्मच कॉफी मिलाएंगे। इसके बाद उसमे 2 विटामिन ई का कैप्सूल और आधा नीम्बू का रस मिलाएंगे। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद अपने बाल को धोएँ। ऐसा करने से आपके बाल एकदम काले हो जाएंगे।



Source:

https://www.indiatv.in/health/turmeric-will-turn-white-hair-black-without-any-harm-know-the-method-of-use-2024-03-13-1030599
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help