News Info

Go back
स्मोकिंग छोड़ने में हो रही है मुश्किल, तो इन तरीकों से बनाएं इसे आसान

13 March, 2024, 08:22 AM

स्मोकिंग छोड़ने में हो रही है मुश्किल, तो इन तरीकों से बनाएं इसे आसान

स्मोकिंग एक ऐसी आदत है जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इसे लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को No Smoking Day मनाया जाता है। इस मौके पर जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जो स्मोक छोड़ने में मददगार होंगी।

स्मोकिंग हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।
इसकी वजह से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है।

हमारे आसपास कई सारे लोग स्मोकिंग करने के आदि हैं। इन दिनों धूम्रपान लोगों की लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, यह सेहत के लिए कितना हानिकारक है, यह सभी जानते हैं। लगातार स्मोकिंग करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग इसे छोड़ नहीं पाते हैं। दरअसल, धूम्रपान एक ऐसी आदत है जिसे छोड़ना या कम करना लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में इससे होने वाले नुकसानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है।
ऐसे में यह दिन स्मोकिंग को गुड बाय कहने का एक बढ़िया मौका है। हालांकि, स्मोक छोड़ना काफी मुश्किल भरा टास्क होता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपके लिए यह मुश्किल हो रहा है, तो आप इन टिप्स की मदद से धूम्रपान छोड़ सकते हैं।

ट्रिगर से बचें
स्मोकिंग छोड़ने के लिए सबसे पहले खुद को ट्रिगर से बचाएं। इन ट्रिगर्स में ऐसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं, जिनमें आप पहले धूम्रपान करते थे, जैसे पार्टियों में, शराब पीते समय या तनाव में। ट्रिगर करने वाली स्थितियों की पहचान कर इनसे दूरी बनाकर आप काफी स्मोकिंग छोड़ने में सफल हो सकते हैं। अगर आपको तलब लग रही है, तो डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी
स्मोकिंग छोड़ने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है। शारीरिक गतिविधि आपका ध्यान धूम्रपान से भटका सकती है। ऐसे में आप एक्सरसाइज, खेल, योग, वॉकिंग, डीप ब्रीथ और डांस आदि की मदद से अपनी तलब को शांत कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने शौक की गतिविधि जैसे राइटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग आदि की भी मदद ले सकते हैं।

एक बार भी न करें
अक्सर स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश के दौरान लोग तलब लगने पर सिर्फ एक बार का सोचकर धूम्रपान कर लेते हैं। हालांकि, यह आपके साथ धोखे की तरह होगा, क्योंकि सिर्फ एक बार की यह सोच आपको फिर से स्मोकिंग करने के लिए मजबूत कर सकती है। एक के बाद आपकी फिर से स्मोक करने की इच्छा हो सकती है, जो धूम्रपान छोड़ने की आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है।

हेल्दी फूड्स खाएं
सिगरेट की तलब से निपटने के लिए आप अपनी डाइट में भी बदलाव कर सकते हैं। स्मोक का मन होने पर आप हार्ड कैंडी, कच्ची गाजर, बादाम, मखाने, या सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में ज्यादा फल, अंडे, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

एक वैलिड कारण खोजें
स्मोकिंग छोड़ने के लिए एक वैलिड वजह खोजें। आप इसके लिए स्वास्थ्य में सुधार या फेफड़ों के कैंसर, हार्ट डिजीज या अन्य बीमारियों के होने की संभावना को कम करने, अपने परिवार को पैसिव स्मोक से बचाने या आध्यात्मिक कारण का चुनाव कर सकते हैं। यह एक वजह आपको धूम्रपान करने की इच्छा पर काबू करने में मदद करेगी।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-no-smoking-day-2024-five-effective-tips-to-quit-smoking-23673800.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help