News Info

Go back
आंवला खाने के हैं चमत्कारी फायदे, डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र के लिए रामबाण

12 March, 2024, 09:15 AM

आंवला खाने के हैं चमत्कारी फायदे, डायबिटीज से लेकर पाचन तंत्र के लिए रामबाण

आंवला एक औषधीय फल है, जिसका स्वाद कसैला होता है. इसकी सब्जी तो नहीं बनाई जाती. लेकिन भारत में बड़ी मात्रा में इसे आचार, मुरब्बा, स्वीट और पाउडर के रूप में लोग इसका सेवन करते हैं. जाहिर है आप सभी ने भी इसके स्वाद को जरूर चखा होगा. लेकिन क्या आप इसे खाने के फायदे भी जानते हैं? चलिए हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि आंवला खाने से आपको कितने हेल्थ बेनिफिट मिल सकते हैं. आंवला में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी, फ्लेवोनॉयड्स जैसे गुण होते हैं, जो आपके बाल, त्वचा और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है.
आंवले को बहुत पुराने समय से औषधि रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. आज भी बाजारों में मिलने वाली बहुत सी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां आंवले से बनाई जाती हैं. इसका जूस, गूदा और बीज तीनों ही मनुष्य शरीर के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स होने की वजह से यह बालों और स्किन का ख्याल रखने में मददगार होता है.

खाली पेट सेवन से बढ़ेगी इम्युनिटी

कोरोना काल में हम सभी ने इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए. आंवला भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है. खाली पेट आंवला खाने से शरीर की गंदगी साफ होती है और इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है.  इसके सेवन से इंफेक्शन के चांस भी कम हो जाते हैं.

डायबिटीज में फायदेमंद

उन्होंने कहा कि आंवले में क्रोमियम पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को ऊपर नीचे होने में नियंत्रित करता है. इसके रोजाना सेवन करने से इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ती है. आंवला में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार साबित होते हैं.




Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eating-amla-has-miraculous-benefits-from-diabetes-to-panacea-for-the-digestive-system-8141113.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help