News Info

Go back
बड़ा दमदार है यह हरा साग, प्रोटीन का भंडार, इसके सेवन से रोग होंगे दूर, शरीर को मिलेगी ताकत

12 March, 2024, 09:13 AM

बड़ा दमदार है यह हरा साग, प्रोटीन का भंडार, इसके सेवन से रोग होंगे दूर, शरीर को मिलेगी ताकत

घोड़ा घास के अलावा चना भी खाता है. चना इतना पौष्टिक होता है कि घोड़ा इसको खाने के बाद दिनभर तांगा खींचता है और थकता नहीं. यह चना हमारे लिए भी बेहद ही ताकतवर माना जाता है. यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है. चना खाने से कई बीमारियों से आपको निजात मिल सकती है.

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर की गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ विद्या गुप्ता ने बताया कि पका हुआ काला चना तो पौष्टिक होता ही है. इसके अलावा हरा चना भी गुणों से भरपूर होता है. हरे चने में कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, फॉलेट, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, कैलोरी, फैट्स और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिसकी वजह से यह कई बीमारियों से दूर रखता है.

पाचन तंत्र को मजबूत करता है हरा चना
हरे चने में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है. जिसकी वजह से यह दिल के लिए अच्छा माना जाता है. हरे चने का सेवन करने से मधुमेह के स्तर भी नियंत्रित रहता है.

मूड फ्रेशनर है हरा चना

हरे चने का नियमित सेवन किया जाए तो यह मूड को फ्रेश करने, चिंता और अवसाद को कम करने के लिए भी मददगार है. इसके अलावा यह मांसपेशियों को भी मजबूती देकर हड्डियों को अंदर से स्वस्थ रखता है. यह शरीर को एनर्जी देता है. प्रोटीन की मात्रा को बरकरार रखता है.

त्वचा, बाल और नाखून को बनाता है चमकदार

हरा चना त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसका नियमित सेवन करने से यह त्वचा को चमकदार बनाता है. बालों और नाखूनों को मजबूती देकर उन्हें भी चमकदार बनाता है.

गर्भवती महिलाओं के लिए है सुपर फूड
हरा चना गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. उनके लिए यह सुपरफूड है. इसमें विटामिन बी9, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं. ऐसे में हरा चना भ्रूण का विकास करने में मदद करता है. जिससे गर्भपात जैसी स्थिति से भी बचाव होता है.

नाश्ते में शामिल करें हरा चना

डॉ विद्या गुप्ता ने बताया कि हरे चने की फलियों को भूनकर खाया जा सकता है. इसके अलावा इसे उबालकर, सब्जी बनाकर, पुलाव बनाकर और अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है. इतना ही नहीं इसे फलों के साथ सलाद में मिलाकर या फिर चाट बनाकर भी खा सकते हैं. हरा चना सुबह नाश्ते के दौरान अगर खाया जाए तो यह बेहद ही फायदेमंद होता है.









Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-greens-gram-are-very-strong-a-storehouse-of-protein-its-consumption-will-remove-diseases-the-body-will-get-strength-8141661.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help