News Info

Go back
डाइट में इन चीजों को शामिल करने से छूट सकती है Smoking की लत, भूल जाएंगे कहां रखी है आपकी बीड़ी-सिगरेट!

12 March, 2024, 08:47 AM

डाइट में इन चीजों को शामिल करने से छूट सकती है Smoking की लत, भूल जाएंगे कहां रखी है आपकी बीड़ी-सिगरेट!

स्मोकिंग आपके शरीर में कई बीमारियों को घर दिला सकती है। हर साल 13 मार्च को No Smoking Day मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी बीड़ी-सिगरेट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप इस लत से काफी हद तक निजात पा सकते हैं।
स्मोकिंग से लिवर, कोलन और मुंह के कैंसर होने का जोखिम भी रहता है।
तंबाकू में निकोटिन पाया जाता है, जो आपके दिल, फेफड़ों, अमाशय और रक्त नलिकाओं को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
धूम्रपान शरीर को अंदर से खोखला बना देता है, और आप अन्य लोगों के मुकाबले बीमारियों की चपेट में जल्दी आने लगते हैं।
धूम्रपान से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों में जागरुकता विकसित करने के लिए देश-दुनिया में हर साल 13 मार्च को 'नो स्मोकिंग डे' मनाया जाता है। इसके पीछे मकसद स्मोकिंग की बुरी लत से लोगों को निजात दिलाना है। बता दें, अगर आपको भी अब यह अहसास हो चुका है कि ये गंदी लत आपके लिए कितनी जानलेवा है, और आप इसे छोड़ने का मन बना चुके हैं, तो यहां बताई गई कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये काफी हद तक आपकी इस आदत को छुड़वाने में मददगार साबित होंगी। आइए जान लीजिए इसके बारे में।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
कई लोग ऐसा मानते हैं कि दूध पीने से सिगरेट कड़वी लगती है और इसका स्वाद खराब हो जाता है। ऐसे में आप इस लत पर काबू पाने के लिए दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दूध से बने तमाम डेयरी प्रोडक्ट्स भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मुलेठी
स्मोकिंग की लत से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी का सेवन भी काफी असरदार है। इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको स्ट्रेस और थकान से भी दूर रखते हैं। बीड़ी सिगरेट की आदत को कम करने के लिए आप मुलेठी का छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चूस सकते हैं।

दालचीनी
आपको भी अगर रह-रहकर बीड़ी-सिगरेट की तलब उठती है, तो दालचीनी के टुकड़े भी अपनी जेब में रखने की आदत डाल लें। इसमें मौजूद सोडियम, थाइमीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व आपको एनर्जी तो देंगे ही, साथ ही चूंकि ये स्वाद में थोड़ी तीखी और कड़वी होती है, ऐसे में स्मोकिंग की आदत में कमी ला सकती है।

पॉपकॉर्न
सुनने में भले ही ये आपको अजीब लगे, लेकिन बता दें, कि कुछ स्टडीज में भी इस बात को देखा गया है कि पॉपकॉर्न खाने से सिगरेट की लत में काफी राहत देखने को मिलती है। क्योंकि इन्हें अच्छे से चबाकर खाना पड़ता है, ऐसे में इससे आपका मुंह बिजी तो रहता ही है, साथ ही इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपके टमी को फुल रखता है, और स्मोकिंग की इच्छा में कमी आती है।

काली मिर्च
काली मिर्च के सेवन से भी धूम्रपान की तलब को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से सेहत को फायदा तो मिलता ही है, साथ ही, आप इससे बने एसेंशियल ऑयल को सूंघकर भी बीड़ी-सिगरेट की इच्छा को कम कर सकते हैं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-no-smoking-day-2024-best-foods-to-eat-if-you-are-trying-to-quit-smoking-cigarette-chorne-ke-liye-kya-khana-chahiye-23672526.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help