News Info
Go back
5 March, 2024, 09:37 AM
सावधान! प्रोटीन की कमी से हड्डियां हो जाती हैं कमजोर, झड़ने लगते हैं बाल; ऐसे करें अपना बचाव
प्रोटीन की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। चलिए आपको बताते हैं कि प्रोटीन की कमी से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा और शाकाहारी लोग इसकी आपूर्ति कैसे कर सकते हैं।
हमारा शरीर विटामिन और प्रोटीन से मिलकर बना है। प्रोटीन हमारे बालों, स्किन, नाख़ून और शरीर के लगभग सभी अंग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। प्रोटीन की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। और हमें कई तरह की स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन का इस्तेमाल करते रहते हैं। हालांकि, प्रोटीन के लिए ज़्यादातर लोग नॉन वेज यानी की मांसाहारी फूड्स का सेवन करते हैं। ऐसे में शाकाहारी लोग कई बार असमंजस में पड़ जाते हैं की वो क्या खाएं तो आपको बता दें कुछ शाकाहारी फूड्स में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि प्रोटीन की कमी से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा और शाकाहारी लोग इसकी आपूर्ति कैसे कर सकते हैं।
प्रोटीन की कमी के लक्षण
मांसपेशियों का कमजोर होना
पैरों में सूजन
हमेशा थकान महसूस होना
बालों का झड़ना
ड्राई स्किन
इम्यूनिटी कमजोर होना
प्रोटीन की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां:
प्रोटीन की कमी से लोगों का बाल और नाखुन झड़ने लगता है। इसकी कमी से हड्डियों की बीमारी की सम्भावना कई गुना बढ़ जाती है। प्रोटीन से सिर्फ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती नहीं मिलती है बल्कि ये हमारे शरीर के विकास के लिए भी जरूरी है।
इन फूड्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है
पालक - एक कप कटी हुई पालक में 5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें आयरन भी होता है जो आपकी हड्डियों और आंखों को मजबूत बनाता है।
छिलके वाली मूंग की दाल - छिलके वाली मूंग की दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एक कप दाल में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन और लगभग 15 ग्राम फाइबर होता है।अगर आप अपना प्रोटीन लेवल तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो मूंग की दाल खाना शुरू कर दें।
काला चना - एक कप उबले चने में 16 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे दूसरी हरी सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। साथ ही आप सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
चिया सीड्स - चिया सीड्स आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है। एक चम्मच चिया सीड्स में करीब 215 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए डॉक्टर भी में चिया का सेवन करने की सलाह देते हैं।
ब्रोकोली - ब्रोकोली प्रोटीन का जबरदस्त सोर्स है। इसका इस्तेमाल सूप, सलाद और पिज्जा में किया जाता है। साथ ही यह आपकी आयरन की जरूरतों को आसानी से पूरा कर देती है। इसलिए ब्रोकली खाएं और स्वस्थ रहें।
Source:
https://www.indiatv.in/health/lack-of-protein-cause-disease-to-cure-eat-these-protein-rich-veggies-in-hindi-2024-03-04-1028362




