News Info

Go back
मेडिटेरेनियन डाइट क्या है? कैसे वजन कम करने में करता है मदद

3 March, 2024, 04:46 AM

मेडिटेरेनियन डाइट क्या है? कैसे वजन कम करने में करता है मदद

मेडिटेरेनियन डाइट एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट है जो वजन घटाने में मदद करती है.वैज्ञानिकों का मानना है कि यह डाइट कई बीमारियों से बचाती है.
मेडिटेरेनियन डाइट को कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है. यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने इस डाइट को लगातार 5वें साल दुनिया की सबसे अच्छी डाइट चुना है.
मेडिटेरेनियन डाइट एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट है जो वजन घटाने में मदद करती इसे अपनाकर आप फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं. मेडिटेरेनियन डाइट में रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और डेरी प्रोडक्ट की मात्रा कम होती है.
मेडिटेरेनियन डाइट में हम ज्यादातर फल, सब्जियां, अनाज और स्वस्थ वसा जैसे - जैतून का तेल खाते हैं. यानी जो भोजन हमारी प्लेट में सबसे ज्यादा होना चाहिए, वो हैं - फल, सब्जियां और अनाज.इस डाइट में मीट, अंडे, दूध के प्रोडक्ट और प्रोसेस्ड फूड यानी जंक फूड कम खाए जाते हैं. चीनी और नमक का भी कम इस्तेमाल किया जाता है.
ये सभी स्वस्थ आदतें हमारे शरीर को मजबूत बनाती हैं और हमें बीमारियों से बचाती हैं. इसलिए मेडिटेरेनियन डाइट को अपनाना बहुत फायदेमंद होता है.
मेडिटेरेनियन डाइट में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है. फाइबर से भरपूर भोजन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको अक्सर भूख नहीं लगती. जब भूख कम लगेगी तो आप अनावश्यक खाने से बचेंगे और वजन बढ़ने से रुकेगा. प्रोटीन आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी देता है और थकान नहीं होने देता
यह डाइट शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर करती है जिससे ऊर्जा स्तर बढ़ता है और थकान दूर होती है. यह ज्यादा एनर्जेटिक और तरोताजा महसूस करवाता है. अकसर आने वाली थकान दूर हो जाती है.

Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-what-is-the-mediterranean-diet-how-it-helps-in-weight-loss-2622924
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help