News Info
Go back
3 March, 2024, 04:40 AM
दूध में चुटकी भर जायफल मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, ये परेशानियां हो जाती हैं छूमंतर
दिमाग को शांत करने के साथ साथ जायफल मिला दूध क्वालिटी वाली नींद लाने में मदद करता है. इससे जोड़ों के दर्द में भी छुटकारा मिलता है.
दूध में मिलाकर जायफल पीने के फायदे
दूध (Milk) पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन कई बार सादा दूध उतना फायदा नहीं करता जितना दूध में पौष्टिक चीजें मिलाकर पीने से होता है. इसी के तहत दूध में जायफल मिलाकर पीने ना केवल सेहत दुरुस्त होती है बल्कि कई बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं.
सुपारी की तरह दिखने वाला किचन का मसाला जायफल आर्युवेद में सेहत के लिए वरदान कहा गया है. जायफल को दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर को खूब सारी एनर्जी मिलती है और कई तरह के फायदे भी होते हैं. चलिए आज जानते हैं कि दूध में जायफल मिलाकर पीने से आपको क्या क्या लाभ मिल सकते हैं.
आपको बता दें कि जायफल विटामिन का खजाना कहा जाता है. इसके अंदर ढेर सारा आयरन और कई तरह के एंटी ऑक्सिडेंट भी होते हैं. इसमें फास्फोरस, कॉपर, मैग्नीशियम समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे अगर दूध के साथ मिलाकर पिया जाए तो ना केवल अर्थराइटिस की परेशानी से लाभ मिलता है बल्कि पेट संबंधी कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाती हैं.
दूध के साथ जायफल मिलाकर पीने से हार्ट हैल्दी रहता है और लिवर भी स्वस्थ रहता है. चूंकि जायफल में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं इसलिए इसे दूध के साथ पीने से कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है.
जिन लोगों को रात को नींद नहीं आती और थकान हावी रहती है, उनको खासतौर पर दूध और जायफल मिलाकर पीना चाहिए. इससे दिमाग शांत होता है अच्छी और भरपूर नींद आती है. थकान दूर करने के साथ साथ जायफल युक्त दूध जोड़ों औऱ मांसपेशियों के दर्द में आराम दिलाता है
आपको बता दें कि जायफल में एंटी स्ट्रेस गुण होते हैं, इसे अगर रात को दूध के साथ पिएंगे तो तनाव,स्ट्रेस, एंजाइटी की समस्या दूर होगी और दिमाग को आराम मिलेगा.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-drink-nutmeg-and-milk-at-night-it-will-beneficial-for-health-2627352




