News Info

Go back
UTI: महिलाएं आसानी से हो सकती हैं यूटीआई का शिकार, बचाव के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

27 February, 2024, 06:43 AM

UTI: महिलाएं आसानी से हो सकती हैं यूटीआई का शिकार, बचाव के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है जिससे लगभग हर महिला जीवन में एक न एक बार जरूर प्रभावित होती है। इस परेशानी का वक्त पर इलाज न किया जाए तो यह समस्या कापी गंभीर रूप भी ले सकती है। इसलिए इससे बचाव करना बेहद जरूरी होता है। जानें यूटीआई से बचाव करने के कुछ आसान तरीके।
यूटीआई यूरिनरी सिस्टम में होने वाला इन्फेक्शन है, जिससे ज्यादातर महिलाएं प्रभावित होती हैं।
इसकी वजह से बार-बार यूरिनेट करना, पेट में दर्द, बुखार, ठंड लगना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
इससे बचाव करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना, क्रैनबेरी सप्लिमेंट्स, अंडर गार्मेंट्स का सही चुनाव मददगार हो सकते हैं।
महिलाओं की सेहत से जुड़ी समस्याओं में Urinary Tract Infection (UTI) सबसे आम है। हालांकि, यह पुरुषों को भी हो सकता है, लेकिन महिलाओं में इसका खतरा काफी अधिक रहता है, जिस वजह से महिलाओं को इससे बचाव करने के लिए अधिक सावधानी बरतनी होती है। यूटीआई, यूरीनरी सिस्टम के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है, लेकिन यह आमतौर पर इसके नीचले हिस्से को ही प्रभावित करता है।
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, इस यूटीआई की वजह से किडनी, ब्लैडर और यूरेथरा में इन्फेक्शन हो सकता है। यूटीआई होने का सबसे आम लक्षण है, बार-बार यूरिनेट करने की जरूरत महसूस होना, लेकिन इसके अलावा और भी कई लक्षणों की मदद से यूटीआई का पता लगाया जा सकता है।
यूटीआई के लक्षण-
बुखार
ठंड लगना
यूरिनेट करते समय दर्द होनाि
संभोग के दौरान दर्द
पेल्विस के निचले भाग में दबाव महसूस होना
मितली आना
पेट या पीठ में दर्द
यूरिन से असामान्य गंध आना
यूरिन के रंग में बदलाव
यूरिन में ब्लड आना

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-uti-prevention-methods-to-prevent-recurring-uti-23660568.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help