News Info

Go back
Numbness Remedies: क्या आपके भी हाथ-पैर अकसर हो जाते हैं सुन्न, तो लें इन घरेलू उपायों का सहारा

27 February, 2024, 05:45 AM

Numbness Remedies: क्या आपके भी हाथ-पैर अकसर हो जाते हैं सुन्न, तो लें इन घरेलू उपायों का सहारा

बैठे-बैठे या काम करने के दौरान अचानक से अगर आपके भी हाथ- पैर अकसर सुन्न हो जाते हैं तो इसकी एक बड़ी वजह शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड का सही तरीके से सर्कुलेशन न होना है। वैसे ये बहुत बड़ी समस्या नहीं है और कुछ देर में अपने आप ही दूर भी हो जाती है लेकिन फिर भी कुछ घरेलू उपायों के बारे में जान लेना जरूरी है।
शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का सही तरीके से सर्कुलेशन न होने पर हाथ-पैर में सुन्नता महसूस हो सकती है।
हाथ-पैरों की सुन्नता दूर करने में असरदार हैं ये उपाय।
 लगातार एक ही जगह पर देर तक बैठने और कभी काम करने के दौरान अकसर हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं। कुछ देर के लिए चोट या दर्द मतलब किसी भी चीज़ का एहसास नहीं होता। हालांकि ये कोई बड़ी समस्या नहीं है और थोड़ी देर में सही भी हो जाती है, लेकिन अगर कभी हाथ-पैरों में ये झनझनाहट लंबे वक्त तक बनी रहे, तो इसके लिए यहां दिए घरेलू उपायों को कर सकते हैं ट्राई, जो काफी हद तक हैं असरदार।
क्यों होती है सुन्नता?
हाथ-पैर सुन्न होने की कई वजहें हो सकती हैं। जिसमें से एक है गुलियन बैरे सिंड्रोम। जो एक तरह का इम्यून डिसऑर्डर है, इसमें हमारा इम्यून सिस्टम ही शरीर की नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है। शरीर से ब्लड का सही तरीके से सर्कुलेशन न होने पर नसों पर प्रभाव पड़ता है। कई सारे अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती। जिसके चलते झनझनाहट या कुछ समय के लिए वो हिस्सा एकदम सुन्न हो जाता है। वैसे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, थायराइड औ डायबिटीज के मरीजों को भी अकसर यह समस्या होती रहती है।

सुन्नता दूर करने के कारगर उपाय
1. बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सुधारने के लिए रोजाना हल्दी मिलाकर दूध पिएं। इससे काफी हद तक हाथ-पैरों के सुन्न होने की प्रॉब्लम दूर होती है साथ ही हल्दी मिला दूध संक्रामक बीमारियों के भी खतरे को दूर करता है। 

2. हाथ-पैरों की रोजाना मालिश करने से भी ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है जिससे ये समस्या नहीं होती।

3. सुन्न हिस्से को गुनगुने पानी में रखने से भी आराम मिलता है।

4. दालचीनी के सेवन से भी शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इससे शरीर की अशुद्धियां दूर होती हैं साथ ही वजन भी कम होता है। 

5. डाइट में विटामिन बी, डी, मैग्नीशियम, आयरन से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। इससे बॉडी के लिए जरूरी कई सारे पोषक तत्व की पूर्ति होती है जिससे ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से होता है।

6. अगर आपको अकसर ही ये समस्या परेशान करती है, तो अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करें। इससे शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का सप्लाई सही तरीके से होता है जिससे ये प्रॉब्लम ही नहीं होती। 






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-home-remedies-you-can-try-to-relieve-numbness-in-hand-and-feet-23662385.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help