News Info
Go back
24 February, 2024, 07:06 AM
Eye Care: आंखों का रखना चाहते हैं ख्याल, तो इन आदतों को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा
आंखें हमारे शरीर का बेहद अहम भाग है। इस सेंस ऑर्गन की मदद से ही अपने आस-पास की खूबसूरती का अनुभव कर पाते हैं। इसलिए अपनी आंखों का ख्याल रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जानें किन आदतों की मदद से रख सकते हैं आप अपनी आंखों का ख्याल।
आजकल के डिजिटल युग में जहां कोई भी काम कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब, या मोबाईल के बिना संभव नहीं है। वहीं इनकी अनिवार्यता हमारी आंखों के लिए घातक भी है। हमारी आंखें बहुत ही सेंसिटिव होती हैं। इनमें होने वाला कोई भी इंफेक्शन काफी हानि पहुंचा सकता है। आंखें खराब होने के साथ-साथ इनकी रोशनी कम या फिर एकदम खत्म भी हो सकती है। इसलिए सतर्कता ही इनकी सेफ्टी है। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए हम कुछ उपाय भी अपना सकते हैं, जिनसे आंखों को होने वाले नुकसान को कम करने में काफी मदद मिलती है। आईए जानते हैं आंखों को सुरक्षित रखने के किन उपायों को अपनाया जा सकता है।
आंखों के देखभाल के लिए धूप में जाने से पहले आंखों पर सन ग्लासेज लगाएं। ऐसा न करने से कॉर्निया से जुड़ी समस्याएं या फिर मोतियाबिंद जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
खुद को हाइड्रेटेड रखें। दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं कयोंकि पानी की कमी की वजह से आंखों में ड्राइनेस की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही इस वजह से धुंधला दिखने की समस्या भी हो सकती है।
हमारे हाथो में धूल, गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस और कई तरह के प्रदूषक भी हो सकते हैं। ऐसे में अपने हाथों से आंखों को छूने या मलने से बचें, क्योंकि हाथों में लगी गंदगी आपकी आंखों को संक्रमित कर सकते हैं। हाथों को बार-बार धोने की आदत डालें। ऐसा करने से आपके हाथ साफ रहेंगे और आंखों में इन्फेक्शन का खतरा कम होगा।
काम के बीच में आंखों को डिजिटल स्क्रीन से कुछ समय का ब्रेक जरुर दें। हर एक घंटे बाद कंप्यूटर से आपनी निगाहें हटाएं और आंखें बंद करके खोलें और कंप्यूटर से जितनी अधिक दूर देख सकतें हैं, देखें।
कंप्यूटर से अलग होकर कुछ मिनट आंखों की एक्सरसाइज करें। हरी घास या हरे भरे पेड़ पर ध्यान से देखने से आंखों को सुकून मिलता है।
आंखों की पलकों को बार-बार झपकाएं। ऐसा करने से आंखों के सूखापन की प्रॉब्लम से निजात मिलता है।
अपना आहार संतुलित बनाएं। इसमें विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों के साथ-साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें।
आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी बातों में से एक है पर्याप्त नींद। कई कामों की वजह से हम इस ओर ध्यान नहीं देते और फिर आंखों को आराम नहीं मिलता। इस कारण से आंखों से जुड़ी अनेक समस्याएं पैदा होने लगती हैं।
नियमित आंखों की जांच जरुर करवाएं। इससे आंखों को होने वाली कोई भी प्रॉब्लम का समय रहते इलाज करवाया जा सकता है, जिससे वह अधिक गंभीर नहीं होती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-eye-care-tips-which-can-help-to-take-care-of-eyes-23659893.html




