News Info
Go back
20 February, 2024, 06:50 AM
Diet for Arthritis: गठिया की बीमारी में भूलकर भी ना खाएं ये 4 चीजें, पड़ सकते हैं लेने के देने!
गठिया की बीमारी में हाथों-पैरों में होने वाली अकड़न और सूजन काफी तकलीफदेह होती है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। आपको बता दें कि कुछ फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जिन्हें आपको इस बीमारी में खाने से बचना चाहिए। ऐसा करके आप इस बीमारी को गंभीर होने से रोक सकते हैं। चलिए बिना देर किए जान लीजिए ऐसी 4 चीजों के बारे में।
गठिया के मरीज अपनी डाइट का खास ख्याल रखकर स्थिती को बिगड़ने से बचा सकते हैं।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका गठिया में सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन बढ़ सकती है।
अर्थराइटिस या गठिया की समस्या में खासतौर से खट्टी चीजों को खाने से परहेज किया जाता है।
गठिया या अर्थराइटिस की बीमारी में बॉडी का इम्यून सिस्टम वीक हो जाता है। ऐसे में हड्डियों के बीच दर्द और सूजन बढ़ने लगती है, और ध्यान नहीं देने पर ये परेशानी पूरे शरीर में फैलने लगती है। बता दें, इससे जूझ रहे लोगों के लिए ट्रीटमेंट तो जरूरी है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड आइटम्स ऐसे होते हैं, जो इस बीमारी को बढ़ाने का काम करते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ऐसी ही 4 चीजों के बारे में, जिनका सेवन आपको इस बीमारी में भूल से भी नहीं करना चाहिए।
अगर आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको भूलकर भी अपने आहार में वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चूंकि इसमें हाई ओमेगा और फैटी कंटेट पाया जाता है, जो कि आपकी मांसपेशियों की सूजन को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
इस बीमारी में आपको खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए, जैसे- संतरा। बता दें, ये विटामिन सी से भरपूर होता है, ऐसे में आपकी हड्डियों पर जमा कैल्शियम की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप इसे खाना पसंद करते हैं, तो जान लें कि ये आपके गठिया के दर्द को बढ़ा सकता है।
बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसमें सोलानिन नामक कंपाउंड अधिक पाया जाता है, जो कि गठिया में आपकी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है। इससे हड्डियां अंदर से कमजोर होने लगती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में बैंगल शामिल करने से भी परहेज करना चाहिए।
कॉफी पीने के कई लोग शौकीन होते हैं। अगर आप भी इसे चाव से पीते हैं, तो बता दें कि ये गठिया की बीमारी में ये अच्छी नहीं रहती है। चूंकि इसमें कैफिन की मात्रा ज्यादा होती है, तो ऐसे में ये आपकी बोन हेल्थ को वीक कर सकती है और जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-what-foods-to-avoid-if-you-have-arthritis-gathiya-ke-dard-mein-kya-chije-nahi-khani-chahiye-diet-for-arthritis-in-hindi-23656708.html




