News Info

Go back
बढ़ती गर्मी से होने लगी है पेट में परेशानी, जान लें कौन सी चीजें खाने से गैस, एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

19 February, 2024, 07:39 AM

बढ़ती गर्मी से होने लगी है पेट में परेशानी, जान लें कौन सी चीजें खाने से गैस, एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

बदलते मौसम में गैस, एसिडिटी और पेट की समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में पेट को फिट रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इस मौसम में कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करें। जिससे पेट की समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

फरवरी में ही तेज धूप खिलने लगी है। अब धूप में चलना फिरना भी मुश्किल होने लगा है। सूरज देवता ने अगर ऐसे ही तेवर दिखाए तो होली तक तेज गर्मी आ जाएगी। इस मौसम में खाने-पीने को लेकर बरती गई लापरवाही परेशान कर सकती है। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा पेट की समस्याएं परेशान करती है। खाने के बाद पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत है। जानिए बदलते मौसम में कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट?
बदलते मौसम में ऐसे रखें पेट को हेल्दी 
सबसे पहले दिन की शुरुआत पानी से करें। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं। आप कम से कम 1-2 लीटर पानी एक बार में पीएं। इससे पेट साफ रहेगा और दिनभर शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 1 गिलास पानी में सेंधा नमक और नींबू मिलाएं पिएं। इसके साथ ही 5-10 मिनट की स्ट्रेचिंग जरूर करें।  

कब्ज दूर करने के लिए क्या खाएं
इस मौसम में डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें। आपको खाने में रोजाना पपीता खाना चाहिए। एक सेब से दिन की शुरुआत करें। डाइट में फाइबर से भरपूर फल जैसे अनार और नाशपाती जरूर शामिल करें। रोजाना 1 संतरा खा सकते हैं। इन फलों के सेवन से पेट हेल्दी रहता है।

पेट के लिए बेहतरीन जूस
पेट को हेल्दी रखना है और गैस-एसिडिटी जैसी समस्या को दूर रखना है तो रोजाना गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक और टमाटर को मिलाकर जूस बनाएं। इस जूस को पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

आंत को रखें स्वस्थ 
आंत को हेल्दी बनाने के लिए आपको गर्मी में गुलकंद जरूर खाना चाहिए। वैसे तो मार्केट में गुलकंद आसानी से मिल जाता है। अगर बाजार से खरीदकर नहीं खाना चाहते तो आप घर में भी गुलकंद बना सकते हैं। इसके लिए गुलाब के कुछ पत्ते लें और इसमें सौंफ, इलायची को मिक्स कर लें। इसे रोजाना 1 चम्मच खाएं।

कब्ज़ से मिलेगा छुटकारा 
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप सौंफ और मिश्री चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा जीरा, धनिया और सौंफ का पानी भी कब्ज से राहत दिलाता है। खाने के बाद भुना अदरक खाने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।





Source:

https://www.indiatv.in/health/gas-acidity-stomach-problem-in-hot-weather-do-these-changes-in-diet-2024-02-17-1024347
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help