News Info
Go back
16 February, 2024, 07:17 AM
पैरों में भी दिख सकते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, 6 लक्षण दिखें तो समझ जाइए हार्ट पर आ गया संकट
अगर आप सोचते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत सिर्फ छाती में दर्द से ही समझा जा सकता है तो आप गलत है. दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हाथ और पैरों में हो रहे बदलाव से भी समझा जा सकता है. मायो क्लिनिक के मुताबिक कई बार जब कोलेस्ट्रॉल या फैटी पदार्थ या चिपचिपा अन्य पदार्थ धमनियों में जमा होने लगता है तो यह पैरों की धमनियां और आर्टरीज में भी पहुंच सकता है. इस अवस्था को आर्टरियोस्केलरोसिस कहते हैं और इस बीमारी को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज कहते हैं. इसलिए यदि आपके पैरों में नीचे बताए जा रहे लक्षण दिखें तो तुरंत चौकन्ना हो जाएं.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट की धमनियों की तरह पैरों की धमनियों में भी जमा हो सकता है. कोलेस्ट्रॉल के अलावा पैरों के ब्लड वैसल्स में भी फैट या अन्य चिपचिपा पदार्थ जमा हो सकता है. इस अवस्था को एथेरोस्केलेरोसिस कहते हैं. इस बीमारी को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज कहते हैं. इसमें पैरों में दर्द, क्रैंप और ऐंठन जैसी समस्याएं होती है. यह समस्याएं खासकर तब ज्यादा होती है जब आप कोई फिजिकल काम कर रहे हों.
पैरों की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण पैरों में खून का बहाव बहुत कम होता है. इसके कारण पैरों में बहुत कमजोरी और थकान होने लगतीहै. इसमें आप थोड़ा भी चलेंगे तो थक जाएंगे और बैठने का मन करेगा.
पैरों की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने के कारण पैरों की नसें भी प्रभावित होती है जिसके कारण पैरों में सनसनी या झुनझुनी जैसा महसूस होता है. इससे कभी-कभी पैर सून्न भी हो जाता है.
पैरों में खून का बहाव कम होने के कारण पैरों में ठंड बहुत लगता है. चूंकि खून का बहाव नहीं होता है, इस कारण खून से जो हीट पैरों तक आनी चाहिए वह नहीं आती जिससे पैरों के आसपास गर्म वातावरण नहीं बन पाता है.
पैरों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण पैरों में मौजूद बालों को सही से पोषण नहीं मिलता जिसके कारण बालों का ग्रोथ रूक जाता है और धीरे-धीरे यह निकलने लगते हैं.
जब पैरों की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो स्किन का रंग भी बदलने लगता है. इसलिए स्किन का रंग बहुत चमकीला और स्मूद होने लगता है
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-6-sign-of-cholesterol-seen-in-legs-feet-atherosclerosis-usually-a-sign-of-a-build-up-of-fatty-deposits-in-the-arteries-8071722.html




